सुपौल:सदर बाजार के भेलाही के पास आज दिन दहाड़े अपराधियों ने चलाई गोली एक की हालत गंभीर घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज प्रशासन जांच में जुटी ।
आपको बता दें नगरपरिषद क्षेत्र में आज से तीन दिनों की संपूर्ण लॉकडाउन चल रही है
वहीं दूसरी तरफ अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया हैबताया जा रहा है कि दो अपराधी बाइक को ओवरटेक करते आ रहा था और आते आते उसने सामने वाले को बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया उसके बाद अपराधियों ने घायल व्यक्ति का बेग छीन भागने लगा जब वहां मौजूद एक व्यक्ति अपने घर से निकलकर अपराधी का पीछा करना चाहा तो अपराधियों ने उसपर गोली चला दी गोली व्यक्ति के घुटने में लगी साथ ही अपराधी हवा में फायर करते हुए भाग गए , स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है
बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल
