Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू…

सहरसा :- शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर बुधवार की देर रात अचानक एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भयंकर आग लग गई। अचानक आग लगने की खबर सुन आसपास के जगहों पर अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बंद दुकान में पानी छिड़ककर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन भीषण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी आग की लौ कम होने पर आयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। लोगों की माने तो बंद दुकान में शॉर्ट सर्किट या किसी वजह से आग लगी है। अचानक लगी आग से आसपास के जगहों पर लोग दहशत में रहे।

रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

सदन में गूंजा दरभंगा के केशव चौधरी हत्याकांड का मामला, कांग्रेस MLC प्रेमचंद्र मिश्रा व मदन मोहन झा ने उठाया सवाल… मंत्री ने कहा – पीड़ित परिवार को मिली सुरक्षा, मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं…

Bihar Now

CAA और NRC के विरोध में पूर्व सांसद रंजीता रंजन व पप्पू यादव की साझा रैली…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर की लालू यादव से मुलाकात,‌‌ निकाले जा रहे कई‌ सियासी मायने …

Bihar Now