Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

ईद के दिन बिहार के नालंदा में धमाका, 4 लोग जख्मी… जांच के लिये पहुंची FSL की टीम …

नालंदा में बम विस्फोट का मामला सामने आया है. अभी पिछले महीने ही रामनवमी के बाद हुई हिंसा में नालंदा जल रहा था. हिंसा को लेकर जिले भर में पुलिस ने कई जगह कार्रवाई की थी और कई लोगों को हिरासत में भी लिया था. अब फिर से ब्लास्ट की घटना से लोगों में दहशत है. बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में दो लोग जख्मी हुए हैं.FSL की टीम को बुलाया गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. और जो धमाका की बात गलत है…

यह घटना बिहारशरीफ स्थित पहाड़पुरा मुहल्ला की है. पुलिस के अनुसार यह घटना प्रथम दृष्टि में नशाखोरों की करतूत मानी जा रही है. फिर भी पुलिस प्रशासन ने मामले को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है. यह घटना सुतली बम ब्लास्ट जैसा प्रतीत हो रहा है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कुछ लोग बम बना रहे थे, इसी दौरान ब्लास्ट हो गया. जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी. हमलोग यहां आए तो सबकुछ लेकर यहां से सब लोग चला गया. बम बनाने के क्रम में ही विस्फोट हुआ है.

दो लोग जख्मी भी हुए हैं. पुलिस आई थी सब को लेकर गई. वैसे यह विस्फोट सुतली बम का था, या फिर उससे ज्यादा शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ है. वह जांच के बाद ही पता लग पाएगा. फिलहाल एसपी अशोक मिश्रा और डीएम शशांक शुभंकर भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं.

इनके अलावा सदर डीएसपी, और एसडीएम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर कैंप कर रही है. इसके अलावा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. बहुत मामूली घर है. इसमें ना छत क्षतिग्रस्त हुआ है, ना दिवार को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में ब्लास्ट की संभावना नहीं लग रही है. वैसे एफएसएल और फॉरेंसिक की टीम ही बता पाएगी कि आखिर क्या था. सीसीटीवी फुटेज को भी देखे हैं तो उसमें कम धुआं दिखाई पड़ा है, बहुत ज्यादा कुछ नहीं दिखा है.

विस्फोट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. मामले को लेकर सघन अनुसंधान चल रहा है. बता दें कि रामनवमी के बाद बिहारशरीफ में उत्पन्न हुई विधि व्यवस्था की समस्या का केंद्र पहाड़पुरा मुहल्ला ही रहा था. वहीं से हिंसा और हंगामा शुरू हुआ था और उस वक्त भी बम और गोलियां चलने के मामले सामने आए थे. अब बम बनाने के दौरान विस्फोट की बात सामने आ रही है.

इसलिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और आला अधिकारी खुद जांच में जुटे हैं. क्योंकि इस बार पुलिस और प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम लेना नहीं चाहती है. सफेद धुआं दिखाई पड़ा था, जिसके बाद हमलोगों को सूचना मिली. हमलोग यहां पर जांच करने पहुंचे हैं. कोई साक्ष्य वहां नहीं दिख रहा है जिससे हमलोग पुष्टि कर पाएं कि ब्लास्ट हुआ है…

 

Related posts

16 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व मंत्री स्व लहटन चौधरी ..

Bihar Now

“अपराधियों का परिवार है, अपराधियों का सरदार है, कारागार में प्रवास है, प्रवचनकर्ता भ्रष्टाचारी व अपराधियों का युवराज है “….मधुबनी कांड को लेकर तेजस्वी पर JDU का जोरदार हमला..

Bihar Now

शर्म करो सहरसा पुलिस !…नशा मुक्ति दिवस के दूसरे ही दिन भूल गए नशा मुक्ति दिवस के दिन लिए गए संकल्प…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो