Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए महिला पुलिस अधिकारी और कर्मी…

आज अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस है लिहाजा सुपौल पुलिस के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 महिला अधिकारी और कर्मी को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया
समाहरणालय के टीसीपी भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम महेंद्र कुमार,एसपी मनोज कुमार ने चयनित अधिकारी और कर्मी को प्रस्सतिपत्र देकर सम्मानित किया जिसमे 11 महिला पुलिस शामिल हैं

।बताया गया कि महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री को दिए गए सम्मान के पीछे उनकी कार्य कुशलता ,मामले का समय से निबटारा ,आरोपियों को समय पर सलाखों के पीछे भेजने के साथ साथ लोगों को जागरूक करने की दिशा में सार्थक पहल है। इसके अलावे भूपा श्री ने अपने कार्यकाल में पोस्को एक्ट के कई आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा भी दिलाई है।

वहीं अन्य महिला पुलिस कर्मी में जिसे सम्मानित किया गया है उसमें रानी कमल,प्रीति कुमारी ,गीता कुमारी प्रतिभा कुमारी ,स्वीटी कुमारी ,विना कुमारी,प्रियंका कुमारी सहित अन्य शामिल है ये सभी महिला पुलिस सिपाही शेरनी दल का अंग है जो शहर में मनचलों और चेन स्नेकर पर पिछले कई माह से नियंत्रण किया हुआ है ।

मालूम हो कि सदर बाजार में बढ़ती छेड़खानी के मद्देनजर एसपी मनोज कुमार ने तत्काल शेरनी दल का गठन किया था जो अत्याधुनिक हथियार से लैस होकर खुद बाइक चलाती है और मनचलों को ऑन द स्पॉट पकड़ने में कामयाबी हासिल कर रही है । 10 महिला सिपाही का जत्था जो शेरनी दल का हिस्सा है उन्हें इसी उत्कृष्ट कार्य को लेकर आज उन्हें सम्मानित किया गया है।

प्रभास चंद्रा बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

Bihar Now

Money Pokies High Winnings

Bihar Now

उपेन्द्र कुशवाहा ने RJD पर साधा निशाना…नीतीश कुमार से डील का खुलासा करने को कहा…

Bihar Now