Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सुपौल वासियों को मिली बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बनने वाले रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास…

सुपौल वासियों को आज बड़ी सौगात मिली है जब बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सदर बाजार के लोहिया नगर चौक पर रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। बताया जाता है कि करीब 44 करोड़ लागत से बनने वाले रेल ओवरब्रिज का निर्माण हो जाने से बाजार में हर दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी….

सदर बाजार के लोहिया चौक पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री ने रेल ओवर ब्रिज के विधिवत शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित किया ।इस मौके पर सांसद दिलेश्वर कामेत विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति हारून राशिद, विधायक अनिरुद्ध यादव डीएम व एसपी सहित बड़ी संख्यां में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे ।
वहीं बताया गया कि इसके अलावे शरायगढ़ में भी रेल ओवर ब्रिज का आज शिलान्यास किया गया है जिसकी लागत करीब 30 करोड़ होगी । इस तरह जिले में दो अलग अलग जगहों पर रेल ओवर ब्रिज का आज शिलान्यास किया गया है ।

प्रभास चंद्रा बिहार नाउ , सुपौल
र

Related posts

जेडीयू के नीतीश संवाद यात्रा के दौरान संजय झा का विपक्ष पर सियासी हमला, फरक्का संधि के मुद्दे पर घेरा …

Bihar Now

Big Breaking : मोतिहारी मेंं व्यवसायी से भीषण लूट, दिनदहाड़े अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

जातीय जनगणना पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार का पक्ष सुनेगी कोर्ट …

Bihar Now