Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

एक निजी स्कूल के कमरे से एक शिक्षक का शव बरामद, संदेहास्पद मौत पर सवाल ?

बेगूसराय में एक निजी स्कूल कैंपस के कमरे से हिंदी शिक्षक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शिक्षक के परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल पर गला दबाकर हत्या करने का शक जता कर हंगामा किया।

घटना रतनपुर ओपी के रतनपुर फंडामेंटल स्कूल की है। बताया जाता है कि सफापुर गांव निवासी 50 वर्षीय शिक्षक विभव कुमार स्कूल कैंपस में ही रहकर हॉस्टल शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि 3 साल से शिक्षक यहां काम कर रहे थे और लगभग 3 लाख रुपए बकाया था इसी को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल ने शिक्षक की गला दबाकर हत्या कर दी गई ।

परिजनों ने बताया कि आज सुबह 9:00 बजे उन्हें शिक्षक कि मौत की सूचना दी गई। जब वे लोग स्कूल पहुंचे तो स्कूल के कमरे का दरवाजा खुला था और शव बेड पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने गला दबाकर और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल में हत्या का आरोप लगा परिजन पुलिस के सामने हंगामा किया। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा शिक्षक की मौत कैसे हुई है।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Free Chip Casino Nz

Bihar Now

“15 साल के नीतीश कुमार के शासनकाल में 57 घोटाले”… तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला…

Bihar Now

Bihar Now