Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारस्वास्थ्य

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पुरुष नसबंदी पखवारा मेला का किया शुभारंभ

गढ़पुरा/ बेगूसराय: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढपुरा में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मेला का शुभारंभ किया गया। जानकारी के अनुसार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पुरुष नसबंदी कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के बाद नसबंदी पखवारा मेला का आयोजन किया गया है, जहां 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक वैसे इच्छुक लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की इस प्रकार के मेला के आयोजन से लोगों में विभिन्न प्रकार की जागरूकता भी आएगी वह लोग अनचाहे समस्याओं से भी छुटकारा पाएंगे ।

इस अवसर पर क्षेत्र से दर्जनों पुरुष मरीज मेला में भाग लेकर इससे मिलने वाले फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त किया वहीं उचित परामर्श भी चिकित्सकों के द्वारा दिया गया। मेला के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। जहां मरीजों को नसबंदी से मिलने वाली फायदा के बारे में बतलाया गया। वहां दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावे डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार, डॉ मृत्युंजय कुमार ,बीसीएम रतन कुमार , बीटीएम मेराज हसन, एएनएम पुष्पांजलि, किरण कुमारी, आशा कुमारी के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस ..

Bihar Now

“ICU” में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था…7 दिनों तक इलाज के लिए भटकता रहा मरीज… तड़प-तड़प कर अस्पताल में एक प्रोफेसर ने तोड़ा दम,सुध लेने नहीं आए एक भी सीनियर डॉक्टर…दरभंगा आलाधिकारी से भी नहीं मिली किसी तरह की मदद – परिजन…

Bihar Now

बंगाल की युवती ने जमुई में सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप नशीला पदार्थ खिलाकर सूर्या होटल के एक कमरे में तीन दिनों तक किया गया दुष्कर्म एक युवती ने जसीडीह रेल पुलिस को दी जानकारी जसीडीह रेल पुलिस ने टाउन थाना की पुलिस को दी सूचना होटल संचालक सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ देह व्यापार की भी बातें आ रही सामने, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो