Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीति

हजारों समर्थकों के साथ जाप पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक रामचंद्र यादव

शपथ लेने के बाद अपराधी और माफिया को छोड़ना होगा बिहार, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार : पप्‍पू यादव

भभुआ नगर परिषद ग्राउंड में भभुआ के पूर्व विधायक सह समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र यादव आज अपने हजारों साथियों के साथ जन अधिकार पार्टी (लो) में शामिल हो गए। इस दौरान उन्‍हें जाप (लो) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने पार्टी की सदस्‍यता दिलाई और अपने संबोधन से पूर्व पार्टी में शामिल नेता का स्‍वागत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी आम लोगों की आवाज है, यही वजह है कि जनता में जाप (लो) के प्रति रूझान काफी तेजी बढ़ रहा है।

पप्‍पू यादव ने मिलन समारोह में आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में बेरोजगारी, लॉ एंड ऑर्ड, भ्रष्‍टाचार, माफिया राज, गुंडा राज जैसी चीजों को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि अगर प्रदेश की जनता हमें एक मौका देती है, तो मेरे शपथ लेने के बाद तुरंत अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा। उन्‍होंने ये भी कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का हमारे पास बेहतर योजना है, जिसके त‍हत इंटर पास बेरोजगार युवाओं को सरकारी ठेके दिये जायेंगे। हम माफिया और लूटने वाले लोगों को कोई ठेका नहीं देंगे, उसकी जगह कई भागों में युवाओं को ही ठेका मिलेगा।

पप्‍पू यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने राम राज्‍य के नाम पर राजनीति की, मैं उसे जमीन पर उतार कर रहूंगा। एसपी – कलेक्‍टर डबल शिफ्ट में काम करेंगे और अपराधियों को या तो सुधरना होगा, नहीं तो बिहार छोड़ना होगा। मैं खुद दिन रात जगकर लॉ एंड ऑर्डर की हालत पर नजर रखूंगा। उन्‍होंने कहा कि शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार करना भी मेरी प्राथमिकता है। इसलिए हर ब्‍लॉक और जिले में हाईटेक सरकारी अस्‍पताल बनवायेंगे।

Related posts

यास चक्रवाती तूफान से बिहार में 7 मौत, 6 घायल… सीएम ने व्यक्त की गहरी संवेदना, मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि अविलंब देने का निर्देश…

Bihar Now

‘कुंभ बिल्कुल फालतू है, इसका कोई मतलब नही’… रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, भगदड़ के बाद बोले लालू यादव…

Bihar Now

नीतीश कुमार के चहेते मंत्री के बेटी-दामाद को विशेष सुरक्षा किन प्रावधानों के तहत मुहैया कराया गया ?… मुख्यमंत्री से रोहिणी आचार्य का सवाल ?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो