Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा की सड़क पर धधकती रही आक्रोश की आग, SP के मौके पर पहुंचने के बाद मामला हुआ शांत…

जहां एक ओर देश में जश्न ए आजादी मनाया जा रहा था, वहीं उसी वक्त बिहार के सहरसा में लोग अपराध से मुक्ति की आजादी मांग रहे थे…एक युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी , जिसके बाद आक्रोशित लोग सड़क पर‌ शव रखकर थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग करने लगे..इसी बीच डीएम का काफिला भी उसी भीड़ का शिकार हो गया…घंटों गाड़ी में बैठकर डीएम पूरी वारदात को देखते रहे…पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था…

हद तो तब हो गई कि घंटों अपने गाड़ी में बैठकर डीएम तमाशबीन बने रहे लेकिन लोगों के बीच गाड़ी से निकल कर बात करना मुनासिब नहीं समझा…

मौके पर आक्रोश देख एसपी पहुंचे, जिसके बाद समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया गया और सड़क पर आवाजाही शुरू हुई ..इसके बाद डीएम का भी काफिला उस रास्ते से क्रास कर पाया…

बता दें किर सहरसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है… जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय युवक सहरसा में रहकर पढ़ाई करता था… अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को जिले के गमरहो गांव के समीप नोकचा मंदिर के पास गोली मार दी… जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही दम तोड़ दिया…

ज़िला के महिषी थाना क्षेत्र के सुखासनी गाँव के 26 वर्षीय युवक अजित यादव को गमरहो गाँव के समीप नोकचा मन्दिर के निकट अपराधी ने बाइक से उतारकर मारी गोली।निजी असपताल लाने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गई है…घटना को तकरीबन घंटे पहले अंजाम दिया गया है…

घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है… लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया था…मौके पर  एसपी पहुंच कर लोगों को समझाकर सड़क का जाम हटवाया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है…

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

बिहार विधानसभा में तिखी बहस के बाद राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… सियासी उठा पटक के संकेत या औपचारिक मुलाकात ?…

Bihar Now

CAA और NRC के खिलाफ यंग इंडिया ने बनाया मानव श्रृंखला…

Bihar Now

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में आरजेडी ने मारी बाजी, हार के बाद जेडीयू प्रत्याशी ने पार्टी के अंदर भीतरघात का लगाया आरोप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो