Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी !… आरा में कोचिंग जाने के दौरान बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक …

बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से आ रही है। जहां जिले के आरा शहर में कोचिंग जा रहे छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को दोस्तों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल के दोस्त अमित ने बताया कि वे लोग कोचिंग जा रहे थे तभी पीछे से दो बाईक सवार बदमाशों ने धक्का दे दिया। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो उन पर गोली चलाई गयी। इस दौरान एक गोली सूरज को लग गई।

गोली मारने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना आरा नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बजाज शोरूम के पास की है।

वहीं घायल छात्र की पहचान आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है जो अपने दोस्तों के साथ कोचिंग जा रहा था तभी बदमाशों ने गोली मार दी।

जिस इलाके में यह घटना हुई वहां आरा के कई नामचीन कोचिंग संस्थान स्थित है और वह काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका माना जाता है।

Related posts

महागठबंधन में जीतन राम मांझी का मास्टरस्ट्रोक, कन्हैया- पप्पू यादव को लाएंगे साथ …

Bihar Now

कोरोना जांच के नाम पर खानापूर्ति का मामला आया सामने… अप्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों पर जांच की जिम्मेदारी ?…

Bihar Now

पटना में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला आया सामने, छात्रा को लेकर फरार हुआ शिक्षक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो