Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहारवासियों को अब वोटर कार्ड के लिए BLO या ब्लॉक नहीं जाना है कैसे खुद से करें अप्लाई या सुधार… पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

कोरोनावायरस ने हमारे आम जीवन में कई तरह के बदलाव ला चूका है। कुछ ऐसा ही बदलाव इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। जैसे अगर आपके परिवार में कोई भी सदस्य इस वर्ष के जनवरी महीने में 18 वर्ष पूरा कर चूका है तो उनका मतदाता पहचान पत्र बनवाने या खुद के मतदाता पत्र में किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए ब्लॉक में घूमने या BLO के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह सभी कार्य खुद संपन्न हो जायेंगे।

इस विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने इस सभी कार्यो को ऑनलाइन करने की व्यवस्था मतदाताओं के लिए किया है। इसके लिए आपको www.nvsp.in पर अकाउंट बना कर लॉगिन करना होगा। एक ही अकाउंट से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य या पडोसी का भी वोटर कार्ड बनवा या सुधार करवा सकते है। नया वोटर कार्ड के लिए लॉगिन करने के बाद ऊपर दिए गए तस्वीर के अनुसार FRESH INCLUSION/ENROLLMENT पर क्लिक करना होगा उसके बाद ब्यौरा भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करना है।

ठीक वैसे ही अगर पुराने वोटर कार्ड में सुधार करना है तो लॉगिन करने के बाद CORRECTION IN PERSONAL DETAILS पर क्लिक करके फॉर्म भरें और सबमिट करें। दोनों प्रारूपों में आपको REFERENCE ID मिलेगा जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

बेगुसराय में सोए अवस्था मे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या,अवैध संबंध लेकर हुई हत्या… मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मोतिहारी में नदी के कटाव से जमींदोज हुआ बिल्डिंग, पानी के आगोश में दर्जनों घर…

Bihar Now

लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी‌ का राजभवन मार्च, नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो