Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक अधिवक्ता की पुत्र ने की खुदकुशी, बेगूसराय में रह कर करता था पढ़ाई, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में बीती रात एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया की है। मृतक छात्र के मित्रों ने बताया कि कुछ दिन से मृतक सन्नी कुमार डिप्रेशन में था । मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अधिवक्ता बिष्णु यादव के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि पिता पुत्र बेगूसराय में पोखरिया के में किराए के मकान में रहते थे। पूर्व में सन्नी कुमार पटना में रहकर पढ़ाई करता था लेकिन लॉकडाउन के दौरान वह बेगूसराय आ गया था और वहीं पर रह रहा था । कल जब उसके पिता दोपहर में खाना बनाने के बाद न्यायालय चले गए तो इसी बीच दोपहर से शाम तक किसी वक्त सन्नी कुमार ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

देर शाम जब उसके पिता घर वापस आए तो सन्नी कुमार को मृत अवस्था में देखा फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
मित्र

Related posts

बिहार में बे”खौफ” अपराधी !.. फिर डॉक्टर को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

Bihar Now

House Of Pokies Withdrawal Review

Bihar Now

रणक्षेत्र बना पटना का इनकम टैक्स चौराहा, बिजली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो