Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी…

प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल

सुपौल – त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के करहड़वा वार्ड नम्बर 10 स्थित करहड़वा पलार के समीप एक विवाहित महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी ग्रामीणों द्वारा त्रिवेणीगंज पुलिस को दी गई .मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दी है.उक्त लाश थाना क्षेत्र के जरैला वार्ड नम्बर 8 निवासी रमेश पंडित की पत्नी रंजन देवी की बताई जा रही है.

वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन पति से हुई थी कहासुनी जो मारपीट का रूप ले लिया , उसी दिन से मृतिका रंजन देवी घर से गायब थी.जिसके बाद आज सुबह मृतिका की लाश ग्रामीणों ने करहड़वा वार्ड नम्बर 10 स्थित पलार पर देखा .जो मृतिका रंजन देवी के घर से करीब एक किलोमीटर दूर है.मालूम हो कि मृतिका की सास गीता देवी ने अपने पुत्र रमेश पंडित पर हीं अपनी बहू की हत्या का आरोप लगा रही है .हालांकि मृतिका की सास से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है .
मृतिका का भाई अररिया जिला के जिमराही गांव निवासी सदानंद पंडित अपनी बहन मृतिका रंजन देवी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन 15 अगस्त से गायब थी जिसकी लिखित सूचना उन्होने स्थानीय थाना को भी दी थी,  लेकिन आज सुबह उसके बहन की लाश क्षत विक्षत अवस्था में मिली है , उन्होने बहनोई रमेश पंडित और उसके परिजनों पर अपनी बहन रंजन देवी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं .
मालूम हो कि पुलिस ने मृतिका के भाई सदानंद पंडित के दिए आवेदन के आधार पर हीं गुमसुदगी का मामला 21 अगस्त की सुबह दर्ज की थी. क्षत विक्षत अवस्था में लाश होने के कारण हत्या कैसे किस प्रकार किस चीज से की हुई यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है ..पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है.

Related posts

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए अशोक चौधरी, चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने लिया फैसला…

Bihar Now

बक्सर के गंगा में बह रहे अधजले शवों पर विपक्ष ने उठाया सवाल…DM ने कहा – यूपी से आ रही लाशें..

Bihar Now

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, हिरासत में पूर्व विधायक

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो