Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

एशिया का सबसे बड़ा पशु मेले का शुभारंभ,राज्य सरकार की ओर से कारोबारियों को दी जाती है तरह तरह की सुविधाएं…

कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होने वाला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला ऐतिहासिक सोनपुर मेला का शुभारंभ हो गया है. इस मेला को हरिहर क्षेत्र मेला के नाम से भी जाना जाता है. वैशाली जिले के सोनपुर में लगने वाले इस ऐतिहासिक मेला का अपना एक अलग ही पहचान है जिसमें देश के अलग अलग हिस्से समेत विदेशों से भी लोग घुमने आते हैं.

हाथी और घोड़े की खरीद बिक्री के लिए प्रसिद्द सोनपुर मेले में राज्य सरकार की तरफ से कारोबारियों को कई तरह की सुविधाएँ भी दी जाती है वहीँ मनोरंजन की भी व्यवस्था की जाती है जिसमें बिहार की लोक नृत्य, लोक गायन समेत बिहार की अद्भुत कला और संस्कृतियों को प्रदर्शित करता है. कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो वर्षों से ऐतिहासिक सोनपुर मेला का आयोजन नहीं किया जाता था जबकि इस वर्ष कोरोना में कमी के बाद मेला के आयोजन की स्वीकृति मिली और एक बार फिर से ऐतिहासिक मेला अपने नए रंग में जम गई है. इसी कड़ी में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग भी सोनपुर मेला के दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है.

मामले में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद ने बताया कि सोनपुर मेला के दौरान विभाग की तरह से कई प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को लोकनृत्य एवं सुगम संगीत का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मगध संगीत संस्थान पटना की टीम, लोक नृत्य प्रस्तुत करेगी साथ ही पटना के अमर आनंद, प्रिया राज, झारखंड की मृणालिनी अखौड़ी एवं महाराष्ट्र के नितेश रमण एवं टीम अपनी प्रस्तुती देंगे. इसके साथ 12 नवंबर को पटना की पल्लवी विश्वास अपनी टीम के साथ नृत्य नाटिका की प्रस्तुती देंगी साथ ही पटना की रेखा झा, राजू मिश्रा एवं मुंबई की देवी अपनी टीम के साथ लोक गायन की प्रस्तुती देंगी.

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद ने बताया कि 17 नवंबर को विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोक नृत्य, लोक गायन, एवं हास्य कवी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें पन्त की जन चेतना लोक कल्याण समिति की टीम, दिघवारा छपरा के महेश प्रसाद साह उर्फ़ महेश स्वर्णकार, भागलपुर के कृष्णा क्लब की टीम, पटना के कमलेश कुमार सिंह अपनी प्रस्तुती देंगे वहीँ विराट हास्य सम्मलेन में पद्मश्री सुनील जोगी, प्रमोद पंकज, अनिल चौबे, सुदीप भोला एवं डॉ भुवन मोहिनी समेत अन्य हास्य कवि भाग लेंगे और मेला में आये दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 18 नवंबर को सारण के उदय नारायण सिंह की टीम सारण गाथा एवं नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे तो साथ ही पटना के धर्मेंद्र कुमार और कुमारी राज लोक गायन करेंगे जबकि पटना के कल्याणी लोक कल्याण समिति की टीम लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे जबकि बॉलीवुड के कलाकार पद्मिनी कोल्हापुरी, और जूनियर अमिताभ बच्चन के नाम से प्रसिद्द शशिकांत पेडवाल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और अपनी प्रस्तुती देंगे. वहीँ 19 नवंबर को भी लोकनृत्य, लोक गायन और कत्थक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें माँ तारा संगीत कला केंद्र की टीम, गोविन्द बल्लभ, लावण्या राज प्रस्तुती देंगे जबकि मुंबई के कलाकार ममता जोशी सूफी गायन करेंगी.
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद ने बताया कि विभाग की तरफ से इसके साथ ही 20, 24, 26, 27 नवंबर, 01, 03, और 05 दिसम्बर को भी विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें लोक नृत्य, लोक गायन, बॉलीवुड कार्यक्रम समेत भजन, सूफी गायन, लाफ्टर शो एवं स्थानीय कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी

Related posts

हरियाली को लेकर श्रृंखला के जरिए संदेश देने की कवायद…एक बार फिर इतिहास रचता बिहार !…

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, मोतिहारी में दरवाजे पर बैठे युवक को अपराधियों ने मारी गोली,मचा हडकंप…

Bihar Now

Breaking :राजधानी पटना में अभी-अभी 45 लाख की लूट, निजी एजेंसी कर्मी से हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो