Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को माना CM कैंडिडेट, बताया कब होगा सीटों का बंटवारा

तेजस्वी यादव ही 2025 में महागठबंधन के सीएम फेस होंगे ये कांग्रेस ने मान लिया है. करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा ने बीते बुधवार (16 अप्रैल) को यह स्पष्ट कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि 70 सीटों से कम पर लड़ने का सवाल नहीं है, लेकिन महागठबंधन है तो दो-चार सीट इधर-उधर भी होता है तो इससे बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं है. हालांकि इतनी (70) सीटों पर लड़ेंगे ही लड़ेंगे.

तेजस्वी यादव सीएम रहेंगे क्या? इस पर संतोष मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी सीएम के चेहरा हैं कोई शक नहीं है. आरजेडी महागठबंधन का सबसे बड़ा दल है. देखा जाए तो सबसे बड़े लीडर तेजस्वी यादव हैं. नेता प्रतिपक्ष हैं. तेजस्वी ही महागठबंधन का चेहरा हैं. सीएम के चेहरा हैं. महागठबंधन 243 सीटों पर लड़ेगा.

कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि पांच पार्टियों का गठबंधन है. कल को अगर कोई नई पार्टी आती है तो इसलिए मैंने कहा कि 2-4 सीट इधर-उधर होती है तो कोई गुरेज नहीं है. 17 तारीख को जो कांग्रेस के बिहार प्रभारी हैं कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य लोग तेजस्वी यादव के साथ बैठकर फिर आगे की बात करेंगे. बातें शुरू हो गई हैं. सीटों को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है. 15 मई के बाद कुछ चीजें पता चल जाएंगी कि कौन-कौन सी सीटें कांग्रेस, आरजेडी या अन्य पार्टियों के पक्ष में आ रही हैं.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज (गुरुवार) पटना में महागठबंधन के सभी घटक दलों की पहली औपचारिक बैठक होने वाली है. इसमें आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे. इसकी अगुवाई तेजस्वी यादव करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी. अन्य चुनावी अभियानों को लेकर समन्वय समिति बनाई जा सकती है.

Related posts

CM ने की जल-जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत…

Bihar Now

अलर्ट के बावजूद अपराधियों का तांडव जारी, सीतामढ़ी में एक शख्स की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय !… पूरी आपबीती, पीड़ित की जुबानी, जान जोखिम में डाल मिली सिद्धि…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो