Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

किताबों में बदलेगा देश का नाम !… NCERT की बुक में अब INDIA की जगह होगा भारत, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

देशभर के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली NCERT की किताबों में अब इंडिया की जगह भारत लिखा जाएगा। इस परिवर्तन को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने मंजूरी दे दी है। पैनल ने कुछ महीने पहले ही यह प्रस्ताव दिया था जिसे NCERT ने स्वीकार कर लिया है…

पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इस्साक के मुताबिक, नई एनसीईआरटी किताबों के नाम में बदलाव होगा। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था और जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

NCERT पैनल के मंजूरी के बाद ये सारी नई किताबों में भारत नाम लागू होगा। एनसीईआरटी किताबों के अगले सेट में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा। समिति ने पाठ्यपुस्तकों में “हिंदू विक्ट्रीज” को उजागर करने की भी सिफारिश की है…

बता दें कि एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश उस वक्त की गई है जब राजनीति गलियारे में देश का नाम INDIA को बदलकर भारत रखने की चर्चा तेज थी। बीते महीने सितंबर में जी20 समिट के दौरान देश के नाम को लेकर खूब सियासत हुई थी।

राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था। अब जब NCERT की किताबों में इंडिया की जगह भारत लिखे जाने के प्रस्ताव के स्वीकृति मिल गई है तो एक बार फिर इसको लेकर सियासत गर्म होने की संभावना है…

Related posts

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

Bihar Now

रामविलास पासवान को नेता नहीं, भगवान मानते थे लोग…रेलवे में नौकरी करने वाले दर्जनों कर्मियों ने फूट फूटकर रोया…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो