Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

केके पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर साथ आए पक्ष-विपक्ष, विधान परिषद में भारी हंगामा; ACS के वायरल वीडियो की जांच करेंगे सभापति

PATNA: बिहार विधानसभा में केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया। भारी हंगामें के बीच सदन की पहली पाली की कार्यवाही चलती रही। बाद में स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। विधानसभा के बाद विधान परिषद में केके पाठक को लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष एक साथ आ गए और केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, विधान परिषद में भी केके पाठक को लेकर आज खूब हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता केके पाठक के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। विधान परिषद में प्रश्न काल के माध्यम से केके पाठक द्वारा शिक्षकों को अपशब्द कहने का मामला, जो वीडियो के माध्यम से वायरल हुआ है उसे उठाया गया। जिसपर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि किसी को गाली देने का अधिकार नहीं है।

सदन में मौजूद बीजेपी एमएलसी शाहनवाज हुसैन केके पाठक के मनमानी और अमर्यादित व्यवहार को लेकर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति पूरे बिहार को कुछ समझ नहीं रहा है। केके पाठक अधिकारी से गाली गलौज करते हैं और वीडियो वायरल हो रही है। सदन केके पाठक पर कार्रवाई निर्देशित करें। सदन केके पाठक पर टाइम बांड में बांधकर कार्रवाई करें। केके पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर से विरोध किया।

पक्ष और विपक्ष की मांग के पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने केके पाठक के अभद्र व्यवहार और बातचीत के मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो को देखने की बात कही। जिसपर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने सदन में वीडियो टेलीकास्ट नहीं करने की बात रखी और सभापति के चेंबर में वीडियो देखने की की मांग की। विधान परिषद के जो भी सदस्य वीडियो विधान परिषद सभापति के साथ देखना चाहते हैं उनके कक्ष में देखेंगे। सभापति ने कहा है कि केके पाठक के वीडियो में अगर अपशब्द या कोई गलती या अमर्यादित बात हुई तो कार्रवाई होगी।

Related posts

बिहार : भ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में रेड…

Bihar Now

Bihar Now

‘विश्वविद्यालयों के खातों से लेनदेन बहाल करें’, राजभवन का आदेश, शिक्षा विभाग ने किया था फ्रीज

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो