Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मवेशी के साथ 4 गिरफ्तार…

अजीत कुमार कैमूर

कैमूर :  जिले के दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा चांद नहर पर चोरी की दो मवेशी के साथ चार चोर को गिरफ्तार किया है। वही इस मामले को लेकर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने शनिवार को दुर्गावती थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी है। बता दें कि पुलिस ने जिन दोनों मवेशीयों को बरामद की है वो मवेशी कर्मनाशा के रहने वाले मुख्तार यादव की बताई गई है। जिनको पुलिस ने लिखित कागजात के साथ सुपुर्द कर दिया।

गिरफ्तार सभी आरोपियों में कुदरा थाना क्षेत्र के नशेज गांव निवासी राम इकबाल मुसहर, नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपूरा गांव निवासी विनोद मुसहर, मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी ओमप्रकाश नट व चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी पप्पू खान के रूप में पहचान की गई है।

गिरफ्तार राम इकबाल मुसहर व विनोद मुसहर दोनों का आपराधिक इतिहास भी है। विनोद मुसहर के विरुद्ध नुआंव सासाराम सहित चुटिया थाने में आर्म्स एक्ट कांड दर्ज है और कई बार जेल भी जा चुका है। वही राम इकबाल मुसहर करमचट थाने में गृह भेदन कांड में जेल जा चुका है। बता दें कि जिले में अब तक की सबसे बड़ी सफलता दुर्गावती पुलिस को पहली बार हाथ लगी है।

इस संबंध में मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मवेशी चोरी की घटना की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी। जिसको लेकर जिले में कई जगहों पर लगातार सघन जांच चल रही थी। इसी क्रम में दुर्गावती थाना अंतर्गत चांद नहर पर एक पिकअप वाहन को जांच के लिए जैसे हीं रोका गया। उसमें से एक व्यक्ति कूदकर भाग जाने में सफल हो गया। बाकी उसमें बैठे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिसमें कड़ी पूछताछ करने के बाद सभी लोगों ने अपना-अपना नाम पता व चोरी करने की बात स्वीकार की। पिछले दिनों जिले में जो भी घटना हुई है उसका भी हम लोग जांच करेंगे। ये जितने भी लोग गिरफ्तार हुए हैं सभी कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

हम लोग अनुमान लगा रहे हैं की सभी चोरियों में इनका हाथ जरूर होगा क्योंकि यह एक्टिव गैंग है। यह लोग मवेशी की चोरी कर बाहर ले जाकर बेच देते हैं। यह एक बेहतर उद्वेदन है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर विनय कुमार व रामजीवन कुमार के द्वारा बेहतर कार्य किया गया है इनकी हम सराहना करते हैं।

Related posts

Big Breaking : बाहर फंसे छात्रों व प्रवासी मजदूरों के लिए स्वराज्य आने का रास्ता साफ, केंद्र सरकार ने दिए स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश…

Bihar Now

हाजीपुर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी…

Bihar Now

कुछ लोग काम करने में नहीं, सिर्फ विज्ञापन में ध्यान रखते हैं – नीतीश कुमार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो