Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

कैमूर में अज्ञात बदमाशो ने एक युवक को मारी गोली,हालत गंभीर ,इलाज के बाद वाराणसी रेफर

अजीत कुमार , कैमूर

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी.घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल.इलाज के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया के पुत्र सुधीर चौरसिया अपने साथी के साथ बाइक से गांव से कुछ दूरी पर डीजल लाने जा रहे थे तभी मुंह बांधे हुए बाइक सवार अज्ञात दो की संख्या में अपराधियों ने सुधीर चौरसिया के पैर में गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया.

आनन फानन में सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने परिजनों की मदद से गोली लगने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

कहते है थानेदार अवधेश कुमार
गोली मारने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. जिसे गोली लगी है उसने भी नहीं देखा है. हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं.

Related posts

बिहार : जदयू प्रखंड अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, “सु”शासन पर सवाल !…

Bihar Now

दरभंगा में अपराधी मस्त, पुलिस पस्त..दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट…12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली…

Bihar Now

काम में लापरवाही बरतने को लेकर दो DSP पर कड़ी कार्रवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो