Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना काल में बार बालाओं के साथ ठुमके… कोविड प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन… शादी की शालगीरह मनाते रसूखदार, ठेंगे पर कनून व्यवस्था !…

ℵछपरा-  रसूखदार नही मानते कोई नियम कानून। उनकी जो मर्जी होती है वह जो चाहते हैं वही करते है है चाहे किसी जान आफत में पड़ती है तो पड़े।

कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए कही शराब पार्टी होते दिखा है तो कही धार्मिक उत्सव के नाम पर भीड़ को जुटाने का वीडियो देखने को मिला है। ताजा मामला छपरा के मेहियां स्थित फन एंड वाटर पार्क का है जहॉ कोविड गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन करते हुए बार बालाओं के ठुमको के साथ थिरकते हुए रसूखदार लोगो ने प्रशासन को ठेंगे पर रखा है।
होटल व्यवसायी की शादी के 25वे वर्षगांठ पर आयोजित इस पार्टी में कोरोना महामारी कर सारे नियमो को तोड़ रातभर अश्लील और दुअर्थी गानों पर बार बालाओं के साथ नृत्य का कार्यक्रम चला।

सैकड़ो लोगो के बीच बिना सुरक्षा मानकों के महिला और पुरुष शामिल हुए । उन्हें ये भी नही एहसास रहा कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी का संक्रमण काल चल रहा है और जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से पालन कराए जाने के लिए कई तरह के नियम लगाए गए है। इस पार्टी में शामिल मेहमान और मेजबान दोनों कोरोना सुपर स्प्रेडर बनेंगे और कोरोना के कम होते आंकड़ो को बढ़ाने का काम करेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री की श्याम रजक को मंत्रिमंडल से हटाने की अनुशंसा पर राज्यपाल की मुहर

Bihar Now

जहरीली शराब से मौत के पीछे RJD का हाथःडिप्टी CM बोलें- राजद से है सभी शराब माफिया का कनेक्शन, तेजस्वी कहें कि वो उन्हें टिकट नहीं देंगे

Bihar Now

Secure Pokies With Welcome Bonus Win Real Cash

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो