Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, दरभंगा में 64 कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव…

100 कोरोना वायरस के सैंपल की जांच में 64 रिपोर्ट आया निगेटिव

डीएमसीएच में जांच कार्य को ले अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन की हुई प्रतिनियुक्ति

दरभंगा. . दरभंगा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में विगत चार दिनों से अब तक करीब 100 सैंपल जांच के लिये आये हैं. इनमें से 64 मरीजों का कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है. शेष 36 सैंपल का जांच किया जा रहा है. मालूम हो कि डीएमसीएच व अन्य जिलो से शनिवार तक कुल 64 सैंपल जांच के लिये माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया था. वहीं रविवार को अपराहन पांच बजे तक 36 सैंपल जांच के लिये विभाग को भेजा गया है.

विभाग के चिकित्सकों के अनुसार 16 सैंपल का जांच कार्य चल रहा है. रविवार को देर रात तक इसकी रिपोर्ट आ जायेगी. वहीं शेष 20 सैंपल का रिपोर्ट सोमवार को दिन में आयेगी. विदित हो कि पिछले दो अप्रैल से माइक्रोबायोलॉजी विभाग के बीएसएल थ्री लैब में कोरोना वायरस का जांच चल रहा है. पहले दिन दो अप्रैल को डीएमसीएच से चार सैंपल जांच के लिये विभाग को भेजा गया था. तीन अप्रैल को स्थानीय व अन्य जिला से 24, चार अप्रैल शनिवार को 36 सैंपल जांच के लाये गये थे. शनिवार तक आये सभी 64 सैंपल का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है. वहीं रविवार को अपराहन पांच बजे तक 36 सैंपल आया है. इसमें से 16 सैँपलों पर जांच कार्य संपादित किया जा रहा है.

24 लैब टेक्नीशिनों की हुई प्रतिनियुक्ति
कोरोना जांच सुचारू रूप से संचालन को लेकर जिले के अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के 24 लैब टेक्नीशियन को कोरोना वायरस के संक्रमण के जांच हेतु दरभंगा मेडिकल कॉलेज मे प्रतिनियुक्त किया गया है. टेक्नीशियन रोजाना पूर्वाहन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक रोस्टर के अनुसार आएशोलेशन वार्ड मे सैम्पल कलेक्सन करेंगे. इसके अलावा करीब 50 टेक्नीशिनों को कोरोना जांच कार्य में लगाया गया है. साथ ही वरीय व कनीय चिकित्सक, साइंटिस्ट व संबंधित कर्मी रोस्टर के अनुसार दिन रात कोरोना वायरस की जांच कर रहे हैं.

Related posts

बिहार की एक बेटी के दर्द को सुनिए “सीएम साहब” , अपने पिता का श्राद्ध कर्म करने आई ये बिहार की बेटी अचानक क्यों फफक कर मदद की गुहार लगाने लगी ?…?….

Bihar Now

Breaking : इंतजार खत्म, spicejet का पहला विमान (बेंगलुरु) दरभंगा एयरपोर्ट पर किया लैंड, दरभंगा से हवाई सेवा शुरू…

Bihar Now

Ontario Australia Casinos

Bihar Now