Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

दरभंगा DM को धमकी देने वाला शख्स ने कबूल किया अपराध,सिटी एसपी ने की पूछताछ…

दरभंगा। जिलाधिकारी के फेसबुक आईडी पर मैसेज लिखने के मामले में पकड़े गए मोहम्मद फैसल ने अपराध कबूल कर लिया है। एसएसपी बाबू राम सिटी एसपी योगेंद्र कुमार लहेरियासराय थाना पहुंचकर मो फैसल से पूछताछ की तो उसने पूछताछ में कुछ भी बताने से इंकार कर रहा था। लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने अपराध को कबूल कर लिया है।

मोहम्मद फैसल के मोबाइल को जप्त कर देखा गया तो उसने कई फेक आईडी से फेसबुक का संचालन कर रहा था। उसके मोबाइल को टेक्निकल सेल को उपलब्ध कराया गया है। कौन-कौन आईडी से किसे किस तरह से धमकी दे रहा था उसकी भी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। पकड़े गए मोहम्मद फैसल मनीगाछी थाना क्षेत्र के नजरा मोहम्मदा निवासी मोहम्मद मोहसीन का पुत्र है उसका एक सौतेला भाई मोहम्मद परवेज विदेश में रहता है एवं दो भाई यहां रहता है।

मोहम्मद फैसल के पिता गांव में कोयक चिकित्सक हैं। ज्ञात हो कि दरभंगा के डीएम के सरकारी फेसबुक आईडी पर डीएम ने संवाद डाला था कि जो लोग जिले के बाहर जाने की देश विदेश से आए हैं उन लोगों का स्क्रीनिंग कराया जाएगा। जिसको लेकर मोहम्मद फैसल ने मैसेज डाला था डीएम त्यागराजन एसएम को गोली मारने वाले को 2 लाख दिया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लहेरियासराय थाने में मामला दर्ज कराया गया था और टेक्निकल सेल के सहयोग से मोहम्मद फैसल को मनीगाछी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

मुंगेर के चुनावी महामुकाबला में कौन किसको देगा मात ?… जनसंपर्क अभियान में जुटे प्रत्याशी …

Bihar Now

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक्शन मोड में BJP, मिशन’25 की तैयारी के लिए मैदान में उतारे ‘धाकड़’ जिलाध्यक्ष, आदित्य नारायण मन्ना को मिला दरभंगा का कमान… आधिकारिक घोषणाएं बाकी…

Bihar Now

CM नीतीश कुमार के जनता दरबार के बाहर सनसनीखेज मामला, एक युवती ने खाई जहर, न्याय नहीं मिलने को लेकर उठाई कदम…

Bihar Now