Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज आया सामने, बेगूसराय से पटना रेफर, वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता…

बेगूसराय में भी विदेश से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । पूरे देश में कोरोना वायरस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बेगूसराय में आज कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है।

दरअसल चीन से 15 दिन पूर्व लौटे हरदिया गांव निवासी विद्यानंद शर्मा को सर्दी खांसी की शिकायत पर सदर अस्पताल लाया गया जहां से जांच और इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। डी

अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि सरकारी निर्देश के अनुसार विदेश से लौटे 9 लोगों पर जिला प्रशासन नजर रख रही है उन्हीं में से एक मरीज को सर्दी खांसी की शिकायत पर कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए पटना भेजा गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विद्यानंद शर्मा को कोरोना वायरस है या नहीं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन भी कोरोना वायरस को लेकर सतर्क है। सदर अस्पताल समेत सभी प्रखंड पीएचसी में स्पेशल वार्ड लगाए गए हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Breaking: नदी में डूबे दो दोस्त, एक की मौत,दूसरे की लोगों ने बचाई जान, शव की तलाश जारी…

Bihar Now

Big Breaking : “बिहार में 10 नवंबर को बनेगी बीजेपी लोजपा की सरकार” … बदलाव के लिए किया गया वोट बिहार के बेहतर भविष्य को बनाएगा – चिराग पासवान

Bihar Now

सृजन घोटाला मामले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया की अदालत में हुई पेशी, CBI कोर्ट ने बेऊर जेल भेजा

Bihar Now