Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

कोसी में कटाव से ग्रामीणों में दहशत, अधिकारियों ने लिया कटाव क्षेत्र का जायजा, कटाव रोकने की कोशिश शुरू…

खबर है मधुबनी से जहां कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से नदी का जलस्तर घटने-बढ़ने का सिलसिला जारी है। इसी बीच नदी किनारे बसावट भूमि एवं कृषक भूमि का कटाव देख अभी से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

वहीं जानकारी मिल रही है कि कोसी पश्चिमी तटबंध प्रमंडल के द्वारा 24 घंटे में कोसी बराज से 85 हजार 765 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।

मामला मधेपुर प्रखंड का बताया जा रहा है जहां पिछले दो दिनों में कोसी नदी का जलस्तर घटने बढ़ने का सिलसिला जारी रहने से दियारा स्थित बकुआ पंचायत के राधिकापुर वार्ड 6 बनगांव टोला में नदी किनारे बसावट भूमि एवं कृषक भूमि का कटाव शुरू हो गया है। हालांकि नदी के कटाव स्थल से अभी वासिंदा क्षेत्र के घरों की दूरी कहीं 30 मीटर तो कहीं 60 मीटर तथा कहीं 100 से 200 मीटर है।

हर दिन हो रहे इस कटाव से ग्रामीण सहमें हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया की विगत कुछ वर्षों से हर वर्ष यह स्थिति आती है। जब कटाव नजदीक पहुंचता है तो कटनियां के भय से लोग अपना घर उजाड़ कर सुरक्षित ऊंचे जगह चले जाते हैं। लेकिन अभी से ही नदी की मचलती धारा इन्हे परेशान कर रही है। बाढ़ का डर इन्हे अभी से ह लगा है..

वहीं सूचना मिलते ही बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर-2 के द्वारा कटाव स्थल का जायजा लिया गया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर-2 के कार्यपालक अभियंता तथा जूनियर इंजीनियर ने तत्काल जहां-जहां घर है वहां 150 मीटर में फ्लड फाइटिंग के तहत कटाव स्थल पर बेम्बो रोल व झांखी फाइलिंग तथा प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी भरकर कटाव रोकने में जुट गए हैं।

Related posts

Best Payout Casino New Zealand

Bihar Now

मॉनसून सत्र के आखिरी दिन 4 मिनट में दोनों सदन स्थगित … सदन से सड़क तक सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल जारी ….

Bihar Now

फिर चली शाह की चाल, महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे का अंत, देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनी सरकार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो