Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

क्या जेल से लिखी गई थी राजकुमार शर्मा हत्याकांड की स्क्रिप्ट ?

बहुत जल्द हत्याकांड पर से उठेगा पर्दा,कई लोग होंगे बेनकाब: SP

महिला समेत तीन लोग हिरासत में…

File pic
File pic

सहरसा मंडल कारा में रची गयी थी मुखिया पति की हत्या की साजिश जैसी सनसनी खेज मामला उस समय सामने आया जब मृतक राजकुमार शर्मा की पत्नी एवं मुखिया कुंती देवी ने बलवा ओपी के प्रभारी को दिए लिखित  बयान में बताई.

सरोजा पंचायत की मुखिया कुंती देवी ने बलवा ओपी के प्रभारी को दिए लिखित बयान में कहा है कि मेरे पति को कुछ दिन पूर्व जेल से कौशल यादव ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि एक लाख रुपये कार्तिक शर्मा के पास रख दो नही तो वर्ष 2011 में 10 गोली मारे थे,लेकिन वार बच गया लेकिन इस बार नही बचेगा।

उन्होंने आवेदन में लिखी है कि रुपये नही देने के कारण ही मेरे पति को कौशल यादव ने ही एक साजिश रच कर राहुल शर्मा , नीरज यादव अन्य एक अज्ञात अपराधी के द्वारा मेरे पति का हत्या करवाया गया है. आवेदन में उन्होंने दावा किया है कि सहरसा जेल में बंद कौशल यादव ने ही जेल से षडयन्त्र रच कर इस घटना को अंजाम दिलाया है .मेरा पति राजकुमार शर्मा अपने दोस्त पुतुल सिंह के साथ जब शुक्रवार को चकमका में एक सड़क निर्माण कार्य को देख कर मोहनिया अपने घर लौट रहे थे, उसी क्रम में मोर्डन पब्लिक स्कूल के समीप घात लगा कर बैठे अपराधियों ने गोली फायर करना शुरू कर दिया.

वहीं राजकुमार बुरी तरह घायल हो गए।इस घटना की सूचना पुतुल ने मोवाइल कर मुखिया कुंती देवी को दिया। सूचना पाते ही मुखिया अपने परिजन के साथ घटना स्थल पहुचीं। घायल अपने पति को सदर अस्पताल इलाज हेतु पहुचाई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बाद में मुखिया समेत उनके परिजनों ने लाश को लेकर डीएम आवास का घेराव किया । लगभग 6 घण्टे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद डीएम शैलजा शर्मा रात के लगभग 12 बजे लाश के पास पहुची जहाँ प्रदर्शनकारियों को आस्वस्त किया कि अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, 24 घण्टे के अंदर उचित मुआबजा भेज दिया जाएगा।डीएम के आस्वासन बाद लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

Fir copy
Fir copy

वही शनिवार को घटना के संम्बंध में जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि बलवा ओपी में मृतक की पत्नी कुंती देवी जो सरोज पंचायत के मुखिया भी है के बयान पर कांड संख्या 353/19 धारा 302, 386,34,120बी 27 आर्म्स एक्ट ,एस टी एस सी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन में तीन नामजद एवं एक अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस कप्तान ने कहा कि बहुत जल्द इस हत्याकांड पर से पर्दा उठ जायेगा। वैसे महिला समेत आज तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।कांड का अनुसंधान शुरू कर दी गई है 48 घण्टे के अंदर अपराधी सलाखों के पीछे होगा।

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम रिपोर्टर , बिहार नाउ, सहरसा

 

Related posts

पंचतत्व में विलीन हुए सुशील मोदी, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि… पटना में हुआ अंतिम संस्कार…

Bihar Now

एक्शन मोड में दरभंगा SSP, असामाजिक तत्वों की खैर नहीं… कांड में संलिप्ता पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई…

Bihar Now

Paypal Casino Mobile Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो