Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत का “इंसाफ” बना BJP का चुनावी हथकंडा ?…

बिहार में चुनावी साल है..ऐसे में तमाम सियासी पार्टियां जनता को अपनी ओर खींचने में तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं..एक ऐसा ही मामला बिहार बीजेपी की ओर‌ से सामने आई है.. जिसमें कला संस्कृति मंत्रालय की ओर से दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर एक स्टीकर जारी की गई है, जिसमें लिखा है कि “न भूलें हैं, न भूलेंगे …

बिहार भाजपा का कला- संस्कृति मंच विभिन्न विधाओं के कलाकारों का मंच है। मंच के सदस्यगण सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके न्याय की मुहिम का समर्थन कर रहे हैं और उन्होने सुशांत के प्रति अपने श्रद्धा- प्रेम के इज़हार का अपना तरीका निकाला है। कला- संस्कृति मंच के कलाकारों ने बिहार के बेटे और बॉलीवुड के उभरते सितारे के लिए अपनी भावना का उदगार किया है जिसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए।

बिहार भाजपा ने सुशांत की संदेहास्पद मृत्यु के बाद उनके परिजनों, समर्थकों, प्रशंसकों एवं शुभचिन्तकों के साथ न्याय की मुहिम का समर्थन किया था। कला- संस्कृति मंच के संयोजक वरुण सिंह ने सुशांत की यादों को संजोगने और जिंदा रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी प्लान किए हैं जो स्वागतयोग्य कदम है। सुशांत के लिए हमारे इन कलाकारों के मनोभावना को प्रकट करने का अपना तरीका है जिसको राजनीतिक रंग देना बिल्कुल गलत है। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर ये बातें लिखी है..

…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Bihar Now

पिस्टल लहराने के मामले में डाल्टेनगंज के कांग्रेस प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Bihar Now

Exclusive: सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में लगी अचानक आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो