Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

क्राइम से कराहता बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार !

लूट का विरोध करने पर एक छात्र की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम…

 

बेगूसराय में पीजी के छात्र सह प्राइवेट शिक्षक की हत्या से नाराज लोगों ने शव के साथ बेगूसराय- रोसरा एसएच 55 को जाम कर दिया है। दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में 31 जनवरी की रात लूटपाट के दौरान विरोध करने पर छात्र अविनाश कुमार उर्फ प्रदुमन की बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी थी। इस पिटाई में अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था।

इलाज के दौरान अविनाश कुमार की देर रात मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने शव के पोस्टमार्टम के बाद मुफस्सिल थाना के रजौरा गांव के पास शव रख sh 55 को जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि तुलसीपुर गांव में बदमाशों के द्वारा कैथ गांव के लोगों के साथ मारपीट और छिनतई की घटना होती है लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाती है। जाम की सूचना भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।

बेगूसराय में लगातार हो रहे हत्या और लूट की घटनाओं से जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। फिलहाल जॉब की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस समेत बीडीओ, सीओ मौके पर पहुंच नाराज लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Win Real Money Pokies App

Bihar Now

दरभंगा : जिंदा जलाने से तीन लोगों की मौत व घटना के 5 दिनों के बाद खुली सांसद गोपाल जी ठाकुर की नींद ! …थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद की पुलिसकर्मी की निलंबन की मांग, घटना को बताया दुखद..

Bihar Now

बिहार की बेटी ने UPSC में लहराया परचम…सेकेंड टॉपर बन कर बक्सर की गरिमा ने बढाई बिहार की “गरिमा”…

Bihar Now