Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Big Breaking : गला रेत कर दो युवक की हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली !…

बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां दो युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है.. जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है… घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है..

प्रेम प्रसंग में दो युवक की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव की है। जहां जानीपुर बगीचे से दो युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में शादी करने से नाराज लड़की वालों ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है।

बताया जाता है कि नूर जमापुर निवासी विक्की कुमार 4 माह पूर्व बड़ी बलिया के एक लड़की से प्रेम प्रसंग में शादी की थी। कल शाम विक्की कुमार और उसके दोस्त छोटू कुमार को उसके गांव के ही एक युवक बुलाकर ले गया था। जिसके बाद से विक्की और छोटू वापस नहीं लौटा ।

आज दोपहर बगीचे में विक्की और छोटू का गला रेता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना से नाराज लोगों ने बलिया थाना पर जहां हंगामा किया फिर जानीपुर के पास एन एच 31 को जाम कर हंगामा किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में शादी करने के कारण ही विक्की और उसके दोस्त छोटू की हत्या की बात सामने आ रही है।
बा

धनंजय झा ,बिहा नाउ, बेगूसराय

 

 

Related posts

CMO स्टाफ सागर प्रसाद के खिलाफ सचिवालय थाने में FIR दर्ज…. मीसा भारती पहुंची थी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR करवाने

Bihar Now

अंधाधुंध फायरिंग से समस्तीपुर में सनसनी,एक की मौत,दूसरा घायल…

Bihar Now

बिहार सरकार के कर्मचारियों को 25 सितंबर से मिलेगा इस महीने का वेतन..

Bihar Now