Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

क्वरंटाइन सेंटर में कुव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हमला… व्यवस्था सुदृढ़ करें नीतीश कुमार…

बाहर से आ रहे प्रवासी लोगों को रखने के लिए बिहार में क्वॉरेंटाइन सेंटर की स्थापना की गई। मगर आए दिन क्वरंटाइन सेंटरों से जो तस्वीर सामने आ रही है वह बेहद ही चौंकाने वाली है। जिस पर इन दिनों बिहार की राजनीति भी अब खूब हो रही है

क्वॉरेंटाइन सेंटर पे लगातार हो रहे हंगामे के बीच अब राजनीति ने भी अपना रूप ले लिया है ताजा मामला पूर्णिया के बड़हरा कोठी कोरेन्टीन सेंटर का है। यहां रहे प्रवासी मजदूरों ने पूर्णिया यूC O की गाड़ी का घेराव कर जमकर हंगामा किया । इन मजदूरों का कहना था कि खाने में सड़ा हुआ चावल दाल और सब्जी मिलता है
और ना ही पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था है जिसको लेकर क्वॉरेंटाइन सेंटर मे रह रहे प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया।

मजदूरों के हंगामा करने से सकते में आई सरकार नेतृत्व पूर्णिया के जिलाधिकारी से बात कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया जो कि हमेशा होता ही है।

हमेशा नए मुद्दे की तलाश में विपक्ष को मानो सोने का हार मिल गया हो विपक्ष ने तुरंत ही पूर्णिया क्वॉरेंटाइन सेंटर में हो रहे हंगामे को लेकर आपत्ति दर्ज की । कॉन्ग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर जमकर हमला बोला।
प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि बिहार में क्वॉरेंटाइन सेंटर को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं ऐसा लगता है कि इन प्रवासी श्रमिकों को जिनको हमने बाहर से लाया है उन्हें हम सजा में डाल रहे हैं जहां कोई व्यवस्था ही नहीं है। क्वॉरेंटाइन सेंटर को इस तरह से बनाया गया है जैसे कि वह कारागाह हो ना तो वहां खाने की व्यवस्था है और ना ही इंसान के अंदर रहने के लिए कोई इंतजाम इसका जीता जागता उदाहरण बांका और पूर्णिया क्वॉरेंटाइन सेंटर में हो रहे हंगामे को लेकर है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

विधानसभा चुनाव में अब एक मंच पर दिखेंगे तेजस्वी यादव और कन्हैया !…

Bihar Now

रिश्ते हुए तार-तार, 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, चाचा ने दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

“मुख्यमंत्री नीतीश के पास बिहार के लोगों की चिंता करने के लिए फुर्सत नहीं, सिर्फ I.N.D.I.A के संयोजक बनने की चिंता” …

Bihar Now