Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“मुख्यमंत्री नीतीश के पास बिहार के लोगों की चिंता करने के लिए फुर्सत नहीं, सिर्फ I.N.D.I.A के संयोजक बनने की चिंता” …

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे। दिल्ली से पटना पहुंचते ही चिराग ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब बिहार के लोगों की चिंता करने की फुर्सत नहीं है। नीतीश कुमार तो सिर्फ मुंबई में होने वाली बैठक की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता है कि उनको संयोजक बनाया जा रहा है या नहीं।

चिराग पासवान ने उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को जान से मारने की मिली धमकी पर कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है। बिहार में हर व्यक्ति की जान उतनी ही कीमती है जितनी और लोगों की है। बिहार के कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद ही खराब हो चुकी है।

अगर इस तरह की बातें सामने आ रही हैं तो सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि इसके पीछे जो कोई भी हो जिसकी जांच हो जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करें।

बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी फुर्सत नहीं की बिहार के बारे में सोच सकें। वे मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर चिंतित है कि उन्हें संयोजक बनाया जाएगा या नहीं। अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लड़ रहे हैं।

नीतीश पर तंज करते हुए चिराग ने कहा कि इंसान धोखा खाता है तो वह दूसरी बार जरूर सोचता है कि पहली बार उन्होंने भाजपा को धोखा दिया दो-दो बार महागठबंधन को भी धोखा दे चुके हैं। महागठबंधन के लोग भी उनको शक की नजर से देखते हैं। आगे उन्होंने कहा कि उनके सारे प्रकरण में बिहार और बिहारी कहां हैं, बिहार में आए दिन हत्याएं हो रही हैं।

Related posts

Breaking : दो गांव के लोगों के बीच में जमकर रोड़ेबाजी व फायरिंग, मौके पर SP सहित कई थानों की पुलिस पहुंच कर किया कंट्रोल…

Bihar Now

Big Breaking: बालू लोड कर जा रहे ट्रक ड्राइवर को अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या……

Bihar Now

पटना DM ने की स्वास्थ्य विभाग की जिला-स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो