Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

क्‍वरंटाइन सेंटर में परोसे गए खाने में मिला बिच्छू, कई श्रमिकों की बिगड़ी तबीयत…

दरभंगा. कोरोना महामारी को लेकर बिहार में प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाए गए क्‍वरंटाइन सेंटर की बदहाली की तस्‍वीर आने का सिलसिला थम नहीं रहा है. रोजाना नई-नई खबरें लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला बिहार के दरभंगा जिले से जुड़ा है, जहां प्रवासी श्रमिकों को दिए गए खाने में जहरीला बिच्छू मिला. घटना केवटी प्रखंड के बद्री यादव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोयला स्थान की है.

क्‍वरंटाइन किए गए मजदूरों के बीच उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक श्रमिक मनोज यादव ने सब्जी से भरे कटोरे में मरा हुआ बिच्छू देख लिया. बिच्छू गिरा खाना खाने से सेंटर के कई मजदूर बीमार पड़ गए. इसके बाद प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई. सेंटर में रह रहे लोगों ने बताया कि जिस वक्त साथी ने बिच्छू देखा था, उस वक्‍त एक साथ 10 लोग भोजन कर रहे थे. बिच्छू सब्जी में मरा हुआ था, जिसे देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए. बिच्छू गिरा खाना देखकर सेंटर के करीब 45 प्रवासियों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया.

सभी दोपहर बाद 3 बजे तक भूखे थे. जिन लोगों ने भोजन कर लिया था, उनमें से दीपक पासवान, प्रकाश यादव, राजेश यादव, प्रमोद पासवान आदि को उल्टी होने लगी. तबीयत बिगड़ते देख हेडमास्टर राम यादव को सूचना दी गई. उन्होंने घटना की जानकारी सीओ सह नोडल अधिकारी अजीत कुमार झा को दी. सीओ एमओआईसी डॉ निर्मल कुमार लाल के संग सेंटर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली. डॉ लाल ने बीमारों की जांच पड़ताल के बाद दवाइयां दीं, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

एक प्रेमी युगल को मिली तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, प्रेमी जोड़ी को सिर मुड़वा कर घुमाया…

Bihar Now

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने CAA का किया समर्थन…

Bihar Now

कटिहार में मुहर्रम के दौरान खूनी खेल, घंटों चलती रहती हाइवे पर लाठियां, 6 लोग गंभीर रूप से घायल.. पिटते रहे लोग, हथेली पर खैनी मसलती रही पुलिस !…

Bihar Now