Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

धीरज, बिहार नाउ 

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव के पास छापेमारी करने गए खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना मंगलवार अहले सुबह की है. हमले में खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें तुरंत इलाज के लिए बक्सर के सदर अस्पताल लाया गया जहां गंभीर अवस्था में उनका इलाज कराया जा रहा है.

दरअसल, खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार गुप्त सूचना पर महदह गांव के पास अवैध कारोबारियों के बालू लदे ट्रक पकड़ने गए थे. जैसे ही अवैध रूप से बालू लदे ट्रक को पड़कर जांच शुरु की इसी बीच बालू माफियाओं ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्र सदर अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हाल-चाल लिया. उन्होंने कहा कि हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

चिकित्सक डॉ श्याम बाबू रजक ने बताया कि घायल व्यक्ति को सुबह 5:48 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके सिर में गंभीर चोट है लेकिन हालत खतरे से बाहर है.

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिलना चाहिए “भारत रत्न”, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कर दी मांग…

Bihar Now

समस्तीपुर के ट्रिपल मर्डर कांड में आया नया मोड़, मृतक की बेटी का सनसनीखेज खुलासा, घटना का कारण नाला विवाद नहीं, सीएसपी लूट है…आधारपुर का आखिर सच क्या ??..

Bihar Now

दिल्ली की जीत का जश्न बिहार में, सैकड़ों की तादात में आप कार्यकर्ताओं ने मनाई होली !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो