Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा सीतामढ़ी, दो लोगों को मारी गोली…

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में मंगलवार की सुबह बाइक
सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी. बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों से स्नैचिंग के दौरान गोली मार दी. सुबह-सुबह हुई फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पूरा मामला जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के नागेश्वर बाजार के पास की है. जहां दो व्यवसायी से लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इधर, फायरिंग के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

Related posts

शारदीय नवरात्रि कल से शुरु, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है ?…

Bihar Now

राजस्थान के चूरू से भी गर्म हुआ पटना, बिहार के 20 शहरों में लू का कहर…

Bihar Now

भागलपुर के रेलवे ओवरब्रिज के पास एक युवक की शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो