Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चिराग पासवान से मिले नित्यानंद, विरोधियों पर बरसे, कहा – PM मोदी से घबरा गया है महागठबंधन…

बिहार में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपने सियासी नफा-नुकसान के हिसाब में जुट गई हैं। इस कड़ी में आज केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई।

चिराग पासवान से मुलाकात के बाद केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हमारे पुराने संबंध हैं और ये हमारा पुराना घर है। जब भी हमारी मुलाकात होती है तो अच्छी बात होती है। आज भी हुई है। बीजेपी और रामविलास ने देश को अपनी सेवा से खुश रखने का काम किया है…

इसके साथ ही नित्यानंद राय ने कहा कि चिराग पासवान से हमारी बात कभी बिगड़ी नहीं थी कि बनने को लेकर बात उठ रही है। उन्होंन निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन के घटक दल पीएम मोदी के काम से घबरा चुके हैं, जिसकी वजह से आपसी टकराव हो रहा है। विपक्षी नेता अभी एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता पीएम मोदी के लिए एकत्रित हो चुकी है।

इसके साथ ही नित्यानंद राय ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की शक्ति होती है। भ्रष्टाचारी और अपराधीकरण को बढ़ावा देने वाले को जनता पसंद नहीं करती है।

Related posts

दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा, करंट लगने से एक युवक की मौत… गांव में मचा कोहराम…

Bihar Now

नागरिकता संसोधन बिल देश के लिए है काला कानून – RJD

Bihar Now

कटिहार में अनाज घोटाले का पर्दाफाश !. किसकी जवाबदेही ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो