Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधबिहार

चोरी कि गयी एमडीएम के चावल को लोगों ने किया बरामद, जांच कर कारवाई कि मांग को ले सड़क जाम

 

प्रभाष चंद्रा, सुपौल

देर रात गांव के लोगों ने एमडीएम का चावल चोरी करते समय चोरी का एक बोरा चावल चोर को खदेड़ कर बरामद कर लिया लेकिन चोर भागने में सफल रहे , ग्रामीणो का आरोप था कि जब स्कूल के रूम में ताला लगी हुई है जिसका चाभी हेडमास्टर के पास है और रूम का ताला टूटा भी नहीं तो फिर चावल चोरी कैसे हो गयी इसी बात को लेकर आज स्कूल खुलते ही ग्रामीणों ने घीबहा के समीप सड़क जाम कर मामले कि जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने लगे ।

दरअसल ये घटना छातापुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय घीबहा का है , सड़क जाम कि सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम नारायण मेहता और छातापुर थाना पुलिस जाम स्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटाया जिसके बाद ग्रामीणों द्बारा बरामद चोरी कि चावल को लेकर जांच शुरू कर दी गयी है .वहीं बीइओ राम नारायण मेहता ने कहा कि स्कूल में मौजूद एमडीएम के चावल के स्टॉक को मिलाया जा रहा है जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के विरुध कार्रवाई कि जायेगी .

Related posts

फर्जीवाड़े के आरोप में सुप्रसिद्ध डॉक्टर गिरफ्तार, करोड़ों के हेराफेरी का आरोप…

Bihar Now

नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा…

Bihar Now

वरिष्ठ पत्रकार व फिल्ममेकर अविनाश दास को अहमदाबाद पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, गृहमंत्री की तस्वीर शेयर करने से जुड़ा है मामला….

Bihar Now