Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में दवा व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग, व्यवसायी ने भागकर बचाई जान … जांच में जुटी पुलिस…

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में अपराधी बेखौफ होकर बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक और बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई. हालांकि अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. दरअसल अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को एक दवा व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. व्यवसायी ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचायी.

दवा व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग: घटना के बारे में बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों ने दवा व्यवसायी के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. पीड़ित व्यवसायी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है. घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव के पेट्रोल पंप की है.

मनोज कुमार बाल-बाल बच गए हैं. फायरिंग के दौरान व्यवसायी भागकर पेट्रोल पंप के ऑफिस के अंदर छिप गए, जिससे उनकी जान बच सकी. जानकारी के अनुसार दवा व्यवसायी मनोज कुमार नेपाल और भारतीय रुपया का एक्सचेंज करने का भी काम करते हैं. वह पिपरौन से अपने गांव वापस आ रहे थे.

इस दौरान एनएच 227 दुर्गी पट्टी के पास मनोज कुमार के साथ अपराधियों ने हाथापाई और लूटपाट की. व्यवसायी से कितने की लूट हुई है, इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह हरलाखी थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है.”

थानाध्यक्ष  अनुप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. बहुत जल्द अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी…

अपराधियों की खुली चुनौती: बता दें कि अनूप कुमार ने गुरुवार को ही हरलाखी थाना का पदभार ग्रहण किया है और ज्वाइन करते ही अपराधियों ने उन्हें खुला चैलेंज दिया है. अब देखना है कि पुलिस कब इन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी कर पाती है.

Related posts

BJP को मुकेश सहनी की चेतावनी, निषादों की लड़ाई लड़ने वालों को टारगेट करना पड़ेगा महंगा !…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार के दरभंगा में शराब माफिया का कहर,कांस्टेबल को चेकिंग के दौरान गाड़ी से कुचला, इलाज के दौरान मौत, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

Breaking: राजधानी पटना में बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, बीजेपी MLA ने खड़े किए सुशासन पर सवाल ……

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो