Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

जयनगर-टाटानगर-जयनगर ट्रेन की रेलवे ने दी मंजूरी, जारी किया टाइम टेबल।

अजय धारी सिंह

मधुबनी : झारखंड के औद्योगिक राजधानी टाटानगर में रहने वाले मिथिला के लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग जल्द पुरी होने वाली है। रेलमंत्रालय ने जयनगर – टाटानगर के बीच साप्ताहिक ट्रेन की मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही ट्रेन के समय सारिणी को भी जारी कर दिया हैं। हालांकि यह ट्रेन की शुरुआत विधिवत कब से शुरूआत होगी इसकी जानकारी अभी नही दी गई है।

जयनगर से शनिवार को और टाटा नगर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी ट्रेन

रेलमंत्रालय ने जयनगर – टाटानगर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जयनगर – टाटा एक्सप्रेस से जयनगर से ट्रेन के यात्री शनिवार की रात को 7.30 मिनट प्रस्थान करेंगे और दुसरे दिन यानि रविवार की सुबह 11.30 मिनट में टाटानगर पहुंचेंगे। जबकि टाटानगर – जयनगर एक्सप्रेस से यात्री प्रत्येक शुक्रवार को शाम को 6.50 प्रस्थान कर दुसरे दिन 11.25 में जयनगर पहुंच सकेंगे।

इन जगहों पर होगा ठहराव

जयनगर-टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस आने-जाने के क्रम में 21 स्टेशनों मे रुकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेस ट्रेन का जयनगर से टाटानगर के बीच जयनगर, मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल, जसीडीह, प्रधानखुंटा, धनबाद, राजबेडा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशिला, मुरी, चांडिल और टाटानगर में ठहराव होगा।

17 कोच होगा इस एक्सप्रेस ट्रेन में

जयनगर – टाटानगर – जयनगर एक्सप्रेस 17 कोच का होगा। जिसमें 1- ए सी फर्स्ट क्लास, 3 – थर्ड एसी, 7 – स्लीपर क्लास, 4 – समान्य क्लास और 2 – एक्स एल आर कोच होगें। इस साप्ताहिक ट्रेन की विधिवत शुरुआत कब से होगी इसकी जानकारी अभी नही दी गई है। लेकिन रेल मंत्रालय के इस घोषणा से झारखंड में रहने वाले मिथिलांचल के लोगों के बीच हर्ष व्याप्त हो गया है। झारखंड के टाटानगर, बोकारो, धनबाद सहित कई शहरों के लोग ट्रेन के जल्द शुरू होने की आस लगाए बैठे हैं।

Related posts

मंत्री संजय झा ने फरियाद का लिया संज्ञान, संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने का दिए निर्देश…

Bihar Now

विपक्षी एकता की बैठक में नेताओं के उदास और भयभीत चेहरें भविष्य की विफलता के संकेत, BJP का तंज …

Bihar Now

Online Casino Edinburgh

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो