Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारस्वास्थ्य

जिले में मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के तहत लोगों को किया गया जागरुक

जनसंख्या स्थिरीकरण को ले दंपत्ति को दी गयी जानकारी
परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों से कराया अवगत..

दरभंगा. जिला में पिछले माह मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के तहत 18 प्रखंडों में 635 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. वहीं 41 महिलाओं को अस्थाई तौर पर गर्भ रोकने के लिये कापरटी लगाया गया. जबकि 246 महिलाओं को ऑपरेशन के बाद अस्थाई सा्धन का प्रयोग किया गया. इसके अलावा 306 महिलाओं को गर्भ रोकने के लिये अंतरा इंक्जेशन दिया गया. सबसे अधिक 65 महिलाओं का बंध्याकरण गौराबौराम प्रखंड में हुआ. दूसरे स्थान पर मनीगाछी प्रखंड रहा. तीसरा स्थान पर बेनीपुर व बिरौल प्रखंड रहा. बता दें कि पिछले माह 14 से 31 जनवरी तक लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण के लिये जागरूक किया गया. इसके तहत 21 से 31 जनवरी तक प्रखंडो में पीएचसी में लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण के स्थाई व अस्थाई उपायों की जानकारी दी गयी. विदित हो कि पूर्व सीएस डॉ एएन झा ने 16 जनवरी को सदर प्रखंड अस्पताल से मिशन परिवार विकास का उदघाटन किया था.
महिलाओं की रही अधिक भागिदारी
विभिन्न प्रखंड अस्पतालों के चिकित्सक व कर्मियों ने बताया कि मिशन परिवार विकास के तहत लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण का महत्व समझाया गया. संचालित पखवाड़ा में आशा, एएनएम व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने दमपत्ति को परिवार नियोजन के साधन की जानकारी दी. इसके तहत पति- पत्नी को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से बताया. चिकित्सकों ने बताया कि वैसे तो अधिकांश लोग अपनी रूचि दिखा रहे थे. लेकिन महिलाओं की भागिदारी पुरूषों से अधिक थी. उनसे पूछने पर बताया कि उनका पति काम को लेकर बाहर गया है. इसलिये वह अस्पताल नहीं आ सका. इस स्थिति में महिलाओं को ही परिवार का आकार छोटा रखने की महत्ता के बारे में बताया गया.

Related posts

बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्तावों को मंजूरी.. इंजीनियरिंग के छात्रों को तोहफा ..

Bihar Now

बिहार पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, मुंगेर के मानिकपुर पंचायत की वर्तमान मुखिया ने अपनी जीत का किया दावा..

Bihar Now

BPSC 67वीं परीक्षा के नतीजे घोषित, अमन आनंद ने किया टॉप, 799 उम्मीदवारों का हुआ चयन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो