Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

टूट जाएगी नीतीश की पार्टी JDU !… LJP-R के संपर्क में जेडीयू के कई विधायक-सांसद, चिराग का दावा …

एलजेपी (आर) प्रमुख चिराग पासवान इन दिनों बिहार में जन संवाद कार्यक्रम चला रहे हैं. इसके तहत 2024 की तैयारी में अभी से ही जुट गए और पार्टी कार्यकर्ताओं में मजबूती से भाग लेने के लिए एकजुट होने और एनडीए गठबंधन का सहयोग करने की कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं.

इसी कार्यक्रम के तहत तीसरे दौर में रविवार को चिराग पासवान नालंदा के थरथरी प्रखंड अंतर्गत भथहर गांव पहुंचे. जहां उनका सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए उनके नीतियों पर जमकर बरसे कहा जैसी करनी वैसी भरनी पहले दूसरे के विधायक और सांसद को तोड़ते थे आज उनको डर लग रहा है इसलिए अपने विधायक व सांसदों के साथ मीटिंग बुला बैठक कर रहे हैं.

कई नेता एनडीए और हमारे संपर्क में हैं. नालंदा वासी बिहार को बर्बाद करने का आरोप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगा रहे हैं. अब उन्हें सोचना चाहिए कि उन्होंने कहां चूक किया है जिससे कि बिहार की जनता उनसे नाराज़ है. इसके साथ ही चिराग पासवान ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए.

इस दौरान चिराग पासवान के समर्थको में काफ़ी उत्साह देखने को मिला और रिमझिम बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता को देख उत्साह भरा.

Related posts

नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्य शुरू…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… बेगूसराय में मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

Bihar Now

Staatliche Spielbanken Bern

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो