Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

टॉयलेट साफ करते हैं बिहारी… दयानिधि मारन के विवादित बयान पर क्या बोले तेजस्वी ?…

डीएमके सांसद दयानिधि मारन के यूपी-बिहारी के लोगों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई।

तेजस्वी ने डीएमके सांसद के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार-यूपी के मजदूरों की मांग कई राज्यों में होती है। दूसरे राज्यों में बिहार और यूपी के मजदूर न जाए तो उनकी जिंदगी ठप हो जाएगी। ये बात लोगों को समझाना चाहिए।

बता दें कि दयानिधि मारन ने कहा था कि उत्तर प्रदेश और बिहार के हिंदी बोलने वाले लोग तमिलनाडु में आते हैं और यहां कंस्ट्रक्शन मजदूर या सड़कों और शौचालयों की सफाई का काम करते हैं…

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि करुणानिधि की पार्टी डीएमके जो है, वह सामाजिक न्याय की पार्टी लेकिन उनके दल के लोगों ने बिहार और यूपी के लोगों को लेकर इस तरह की बातें कही है तो बहुत निंदा करने वाली बात है।

तेजस्वी ने कहा कि इस तरह के बयान से दूसरे राज्यों के नेताओं को बचना चाहिए। हम लोग हर किसी का सम्मान करते हैं। हम चाहते हैं कि अन्य राज्यों के लोग भी यूपी-बिहार के लोगों का सम्मान करें।

Related posts

सुशील मोदी को RJD का ओपन चैलेंज… हिम्मत है तो शपथ के साथ बयान जारी करें सुशील मोदी… RJD का आरोप – कुछ अंतरालों को छोड़कर NDA सरकार स्वास्थ्य विभाग के लिए आवंटित 60% भी खर्च नहीं कर पायी..

Bihar Now

समय पर प्रश्नपत्र नहीं मिलने से नाराज छात्राओं का बवाल, परीक्षा रद्द…

Bihar Now

Secure Pokies Sign Up

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो