Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराष्ट्रीय

तेजप्रताप यादव का नाम सुनते ही आग बबूला हो गए जगदानंद सिंह, कहा – आप लोग बहुत गलत काम कर रहे हैं, कल से घुसने नहीं देंगे…

पटना: शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में एक बार फिर जबर्दस्त गहमागहमी दिखी. तेज प्रताप यादव अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे और लालू प्रसाद यादव के चेंबर में जाकर बैठ गए. इसके बाद एक लंबा दौर चला, जब यह चर्चा हुई कि वे जगदानंद सिंह से मिलने जाएंगे या जगदानंद उनसे मिलने आएंगे, लेकिन आखिरकार जगदानंद उठे और बाहर निकल गए.

तेज प्रताप यादव इस बात के इंतजार में थे कि जगदानंद सिंह उनसे मिलने आएंगे, लेकिन जगदानंद सिंह सीधे बाहर निकल गए. इस दौरान वे मीडिया कर्मियों पर भी भड़क गए और मीडिया कर्मियों को धमकी दी कि आप लोग बहुत गलत कर रहे हैं. ऐसा करेंगे तो कल से दफ्तर में घुसने नहीं देंगे.

इससे पहले आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह भी पार्टी दफ्तर पहुंचे और तेज प्रताप यादव को लेकर अलग कमरे में चले गए. वे इस बात की कोशिश में थे कि दोनों की मुलाकात हो जाए और मामला शांत हो जाए, लेकिन इस बीच जगदानंद सिंह तेजी से अपने चेंबर से बाहर निकले और दफ्तर के बाहर निकलते हुए कार में बैठकर घर की ओर रवाना हो गए.

Related posts

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी !… बेगूसराय में सरेशाम रिक्शा चालक को मारी गोली….

Bihar Now

बिहार : मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला को पुजारी ने बाल पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल…

Bihar Now

BreakingNews : बिहार में 16 मई तक जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम बंद… कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो