Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा पर सम्राट चौधरी ने दी सलाह, कहा- ‘पहले उन्हें लूट यात्रा…’

पटना: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूरे बिहार में जन विश्वास यात्रा  निकाल रहे हैं. इस यात्रा को लेकर बीजेपी हमलावर है. बीजेपी  नेता सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस पर सोमवार को प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लूट यात्रा निकालनी चाहिए थी. बिहार में उन्होंने अपने और अपने परिवार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के बारे में बताना चाहिए. हम 2024 के लोकसभा चुनाव  के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और एनडीए  बिहार के सभी सीटों पर जीतेगी.

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में जनविश्वास यात्रा पर 20 फरवरी से निकलेंगे. महागठबंधन सरकार जाने व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी यात्रा अहम मानी जा रही है.

महागठबंधन सरकार के दौरान जो काम काज हुए खासकर रोजगार को लेकर उसको जनता को बताएंगे, लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन का एजेंडा जनता को बताएंगे, केंद्र सरकार की नाकामियों को जोर शोर से उठाएंगे, बिहार की एनडीए सरकार को घेरेंगे.

वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक तैयारियां शुरू हो गई हैं. बीजेपी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार आरजेडी को घेर रही है तो आरजेडी रोजगार के मुद्दे पर सीएम नीतीश पर निशाना साध रही है. आरजेडी नौकरी की बहाली के मुद्दे पर पूरा क्रेडिट ले रही है.

इस मुद्दे को लेकर महागठबंधन और एनडीए आमने-सामने है. तेजस्वी यादव नौकरी की बहाली के मुद्दे को ही चुनावी एजेंडा बनाने के मूड में हैं. इसको लेकर काफी आक्रामक हैं. लगातार सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश की एनडीए सरकार पर हमलावार हैं. नीतीश सरकार भी इस मुद्दे को भूनाने में जुटी हुई है.

Related posts

मधेपुरा के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा में जिला शिक्षा विभाग के खाते से 2.99 करोड़ का हुआ गबन।

Bihar Now

BPSC रिजल्ट में “Perfection IAS” का जलवा कायम… BPSC में 131 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, टॉप 100 में 22 अभ्यर्थी शामिल…

Bihar Now

बालू माफिया का डांस करते हुए वीडियो वायरल, घंटों बीच सड़क पर ट्रक लगाकर होता रहा डांस, नदारद रही पुलिस !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो