Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

तेजस्वी यादव के तंज पर जेडीयू का जोरदार हमला, कहा – सेटेलाइट नेता बन गए हैं तेजस्वी यादव…

जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तीखी प्रतिक्रिया दर्ज करते हुये कहा है कि बिना सबूत के तेजस्वी यादव आरोप लगाते रहते हैं। श्री झा ने कहा कि तेजस्वी बिहार के लिये ‘सेटलाइट नेता’ बन गये हैं जो समय समय पर राजनितिक स्टंट करके प्रवास पर चले जाते हैं। उनके पास तथ्य हो न हो ज़बरदस्ती की दलील हर बात पर होती है।

झा ने कहा कि आज जब हमारी पार्टी के किसी मंत्री या विधायक पर कोई आरोप लगाया जाता है तो बिना आरोप साबित हुए नेता प्रतिपक्ष फैसला सुना देते हैं और दोषी, अपराधी जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं लेकिन जब अपनी बारी आती है तो खुद को फसाने की बात कह आरोप साबित होने तक साफ़ सुथरे बने रहने की गुहार लगाते फिरते हैं। आखिर पवित्रता के कौन से कुंड में उन्होंने स्नान कर लिया है कि उनको और उनके परिवार के सदस्यों को छोड़ कर उन्हें सब दोषी लगते हैं।

झा ने आगे कहा कि जिस राजद सरकार के कार्यकाल की तेजस्वी दुहाई देते हैं, शायद उन्हें याद नहीं कि शाम ढलने के बाद उस समय के बिहार में सभ्य समाज के लोग घर से बाहर निकलने के बारे में सोच कर डर जाते थे।

उन्होंने कहा कि अपने मन मुताबिक नेता प्रतिपक्ष जिस प्रकार हमारे मुख्यमंत्री को गन्दी राजनितिक मंशा से हर बार घेरने का प्रयास करते रहते हैं इसपर मैं उन्हें आगाह करना चाहता हूँ कि हमारे न्याय प्रिय मुख्यमंत्री दिन रात इस राज्य की जनता के अधिकार और उनके विकास को ध्यान में रखकर कार्य करते हैं। सुशासन बाबू से लेकर विकास पुरुष जैसे उपनाम बिहार की जनता ने उन्हें प्यार से दिया है और नेता प्रतिपक्ष के गंदे राजनितिक मंसूबों में पड़कर दिए गए खोखले बयानों से हमारे नेता की विकास यात्रा अवरुद्ध नहीं होने जा रही।

Related posts

बम विस्फोट से दहला भागलपुर, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

जनता और पुलिस के फासले को करें कम…लोगों के साथ स्थापित करें दोस्ताना व्यवहार – SP, बेगूसराय..

Bihar Now

सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो