Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

थानाध्यक्ष ने बच्चों को किया संबोधित, बच्चों को बताया सफलता का मूलमंत्र…

सहरसा :- Smriti Jupiter classes द्वारा स्टूडेंट्स का टेस्ट होता है। जिसके अवार्ड के लिए स्मृति जुपिटर द्वारा एक सेमिनार आयोजित किया गया था। उक्त सेमिनार के अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु सदर थाना के जांबाज थानाध्यक्ष राजमणि को भी आमंत्रित किया गया।

थानाध्यक्ष बच्चों के बीच अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी काम को सफलतापूर्वक करने के लिए मेहनत, ईमानदारी, लगन और दृढ़निश्चय का होना बहुत जरूरी होता है। वक्त का दस्तूर कितना भी बदल जाए लेकिन कुछ चीजें जो मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती है। वे कभी नही बदलेंगी जैसे शास्त्रों में कही बातें आज भी मनुष्य के जीवन को वैसे ही प्रभावित करती है जैसे सदियों पहले करती थी। ह

मनुष्य अपने जीवन में ऊंचाईयों को पाना चाहता है। लेकिन कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें जाने – अनजाने करने पर हमें अपमान का सामना करना पड़ता है। उक्त बातें सुन बच्चे उनसे काफी प्रभावित हुए और अनुशासित होने का वचन दिया।

इंस्टीट्यूट के बहुत से बच्चों को पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। मौके पर एकलव्य सेंट्रल स्कूल के निदेशक श्री मुकेश कुमार सिंह, वर्मा ट्यूटोरियल ऑफ साइंस के निदेशक एस०के वर्मा, चौहान इंग्लिश लैंग्वेज के निदेशक राणा चौहान, कौशल मिश्रा, टी०के झा, रंजीत कुमार, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

मीडियाकर्मियों के लिए ‘वार्तालाप’ कार्यशाला का किया गया आयोजन, गया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने किया लोकार्पण…

Bihar Now

Classic Slots No Wagering Casino Uk

Bihar Now

रोहतास में नगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर फायरिंग, घटनास्थल से खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now