Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीबिहारस्वास्थ्य

DMCH में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर अधीक्षक की अनोखी पहल, सप्ताह में होगी दो दिवसीय बैठक…

दरभंगा. डीएमसीएच अधीक्षक डॉ आरआर प्रसाद ने अस्पताल के सभी विभागों में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर उपाधीक्षक नोडल ऑफिसर डॉ मणिभुषण शर्मा को कई जिम्मेदारियां दी है. इ

तहत रोजाना नोडल ऑफिसर को हैल्थ मैनेजर, डाटा आपरेटर व कर्मियों से समन्वयन स्थापित करने को कहा है. ताकि सभी विभागों में इलाज के लिये आये मरीजों को आयुष्मान भारत के तहत नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके. इस संबंध में अधीक्षक ने कहा कि कुछ विभागों में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को चिन्हित करने का काम संतोषप्रद नहीं है. उसको सुधारने की आवश्यक्ता है. इसे लेकर सप्ताह में दो दिन समीक्षात्मक बैठक होगी. इसमें उपाधीक्षक, हैल्थ मैनेजर व संबंधित कर्मियों को बुलाया जायेगा. इस दौरान संबंधित विभागों में आयुष्मान भारत को लेकर कर्मियों की ओर से किये गये पहल की समीक्षा की जायेगी.

समीक्षा के दौरान कर्मियों के लावरवाही पर ठोस कार्रवाई की जायेगी. अधीक्षक ने यह भी कहा कि इसके लिये उपाधीक्षक सह नोडल ऑफिसर को अपने स्तर से सुधार लाना होगा. समस्या का समाधान नहीं होने पर उनसे परामर्श लेने की बात अधीक्षक ने कही है. बताया कि किसी भी स्थिति में आयुष्मान भारत के तहत मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने को लेकर कृतसंल्पित हैं. इसमें साथ नहीं देने वाले कर्मियों पर उनकी पैनी नजर है.

Related posts

हौसला-अफजाई के लिए काम को मिला सम्मान, SP ने एक थानाध्यक्ष को SHO ऑफ मंथ से किया सम्मानित..

Bihar Now

एहतियात के तौर पर दरभंगा- बेगूसराय बार्डर सील, DM ने सीमाओं पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा…

Bihar Now

IMA का बाबा रामदेव के खिलाफ देशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन, चिकित्सकों के जानमाल की सुरक्षा हेतु मेडिकल प्रोटेक्शन व महामारी एक्ट को उपयोग में लाने की अपील, IMA दरभंगा की सरकार से अपील..

Bihar Now