Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के दो पंचायत में जंगली सुअरों और सांडो का आतंक, कई वर्षों से परेशानियों का सामना कर रहे इलाके के लोग,सूचना देने के बाद भी प्रशासन मौन ?….

दरभंगा के शिशो पंचायत और बहादुरपुर के बाजितपुर पंचायत के मनोरा गॉव और कई गांव मे जंगली सुघर नीलगाय का आतंक मचा हुआ है ..  विभिन्न गांवों में बंदरो, जंगली सुअरो और सांडो का आतंक पिछले 10-12 वर्षो में बहुत बढ़ गया है। जिसमें माधोपुर तथा आसपास के गांव के किसान इन जंगली जानवरो के आतंक से भयभीत हैं।

गांव के लोगों ने कहा कि जंगली जानवर किसानो की फसल को बर्बाद कर देते है, साथ घरो को भी नुकशान पहुंचा रहे है। जब किसान इन्हे खदेड़ने जाते है तो ये जानवर झुंड बनाकर किसान पर टूट पड़ते हैं। जिसमें पूर्व में कई ग्रामीणे जख्मी हो चुके है तथा कई लोग गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो जाते है।

कई बार तो गांव के जख्मी लोगों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती भी करवाना पड़ता है। स्थानीय लोगों के स्वदान से कई बार इन जानवरो को गांव से भागने के लिए निजी संस्थानों की मदद ली गई परन्तु वो लोग पुनः व्यवसाय सृजित करने के उद्येश्य से इन जानवरो को १ -२ हफ्ते के अंतराल पर चोरी छुपे दुबारा गांव में छोड़ जाते है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कई बार जानवरो को पकड़ कर कहीं जंगल में छोड़ने की मांग की है। जिससे किसानों के फसल नुकसान के साथ खेती-बाड़ी में कोई परेशानी उत्पन्न न हो, परन्तु प्रशाशन की और से इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम अब तक नहीं उठाया गया है….

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बेगूसराय फायरिंग मामले में नया मोड़, इंसाफ मांगने बीजेपी राज्यसभा सांसद के पास पहुंची गिरफ्तार केशव की मां, एक फुटेज जारी कर बेटे को बताया निर्दोष…

Bihar Now

डॉक्टर प्रभात कुमार के निधन पर चिकित्सा जगत में शोक की लहर, बिहार इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन भी व्यक्त की शोक संवेदना..

Bihar Now

Make Money Best Australian Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो