Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा प्रकरण पर अभी तक विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की चुप्पी क्यों ?… कहाँ हैं दरभंगा के दरिंदे ?…आज दरभंगा बंद का ऐलान…

जन जन की आवाज बुलंद करने का दावा करने वाले  आरजेडी व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अभी तक दरभंगा प्रकरण पर चुप क्यों हैं  ?… दरभंगा जिंदा जलाने के घटना के 6 दिन बाद भी विपक्ष के नेता के रुप में तेजस्वी यादव की चुप्पी क्यों  ?.. क्या दरभंगा जिंदा जलाने के मामले की जानकारी अभी तक तेजस्वी यादव को नहीं है ?..

बिहार में तमाम आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़े करने वाले तेजस्वी यादव इस मामले पर अभी तक चुप क्यों हैं  ?… ये सवाल आज इसलिए अहम हो गया है क्योंकि दरभंगा जिंदा जलाने के मामले झुलसे तीनों लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई..

दरभंगा के इस बड़ी घटनाओं पर अभी तक तेजस्वी यादव की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं.. हालांकि आरजेडी के विधायक चेतन आनंद मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की.. लेकिन सुशासन राज में इस दरिंदगी को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के पास दो शब्द नहीं है  ?… या फिर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस मामले पर बोलना नहीं चाहते हैं  ?..

बिहार की ये ऐसी पहली घटना है जहां जमीनी विवाद में एक गर्भवती महिला सहित पूरे परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, जिसमें इलाज के महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है.. दरभंगा में 10 फरवरी को भू माफियाओं ने जीएम रोड स्थित इस परिवार पर कहर बरपाया था…

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश दिख रहा है.. हालांकि आज भाकपा माले व जाप की ओर से दरभंगा बंद भी है..

इस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी शिव कुमार झा पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं… हालांकि नगर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है.. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है..

लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि बिहार में इतनी विभत्स व ह्रदयविदारक घटना पर अभी तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं  ??…

Related posts

“I.N.D.I.A के प्रभाव का नतीजा है N.D.A की बैठक, हताश-परेशान और घबराहट में है बीजेपी”

Bihar Now

नीतीश की नाराजगी पर ललन सिंह का बड़ा बयान, कहा – CM नीतीश के खिलाफ हो रहा दुष्प्रचार”, PM हताश, अब “INDIA” के लिए मांगें वोट …

Bihar Now

2 दिनों से लापता युवक का सड़क किनारे से शव बरामद, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो