Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में दो‌ पक्षों के बीच जबरदस्त बवाल, कई पुलिसकर्मी घायल… SSP ने संभाला मोर्चा, सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम….

दरभंगा – मब्बी थाना क्षेत्र के शिबधारा स्थित बाजार समिति चौक पर मोहर्रम में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद हो गया है। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र रणभूमि में तब्दील हो गया। एक पक्ष दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया।

जिसे देख दूसरे पक्ष के लोग पथराव करने लगे। जिसमे आधे दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी को चोट आई। वही पथरबाजी की घटना में सड़क के किनारे खड़ी कई गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गए है। वही घटना की सूचना मिलते नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भाड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वही मामले की गंभीरता को देखते जिलाधिकारी राजीव रौशन तथा एसएसपी अवकाश कुमार खुद घटना स्थल पर पहुंचकर मोनिटरिंग कर रहे हैं।

वही मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि शिबधारा में मोहर्रम का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ सहित निकटतम सभी थाना को घटनास्थल पर भेजा गया था।

वही उन्होंने कहा कि नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर शांति समिति के लोगो के साथ बैठक कर ही रहे थे कि कुछ असामाजिक तत्वों के लोग बैठक को भंग कर उपद्र करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षो के तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी। लेकिन अभी तक चोटिल होने या किसी के सामानों के नुकसान होने की कोई खबर नही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

वही वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि हमलोग अभी सीसीटीवी फुटेज व कैमरा के फुटेज की मदद से असामाजिक तत्वों की पहचान कर रहे है। इस घटना में मब्बी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष को थोड़ी चोट लगो है। वही उन्होंने कहा कि जिस जगह झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ है। वैसा नही होना चाहिए…

झंडा लगाने किसी भगवान या अल्लाह की भावना आहत नही होते। इससे दुष्टों की भावना ही आहत हो सकती हैं। दुष्ट इंसानों को हमलोग चिन्हित कर रहे है। यहां पर पहले भी रामनवमी के मौके पर भी झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसे सुलझा लिया गया था। आज जो लोग ऐसा किया है कोई न कोई बात हुई होगी। हमलोग अनुसंधान कर रहे है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई करेंगे…

 

Related posts

अगुवानी पुल ध्वस्त होने के मामले पर सुनवाई कर पटना हाईकोर्ट ने मांगे जवाब,13 सितंबर को अगली सुनवाई…

Bihar Now

छपरा का ‘यूनिक’ चोर! मंदिर में घुसा तो हाथ जोड़ा, फिर शिवलिंग से नाग देवता को ‘टपा’ दिया

Bihar Now

Olympic क्वालीफायर और KIIT की छात्रा सी.ए.भवानी देवी का कीट और कीस में भव्य स्वागत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो