Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

दियारा इलाके में बम ब्लास्ट में एक युवक हुआ घायल, ईलाज के लिए भेजा गया मेडिकल कॉलेज

मुजफ्फरपुर- जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव से आगे बढ़ने पर कई जिलों से लगने वाले दियारा इलाके में उस समय लोगों की नींद उड़ा दी जब अचानक एक सरसों के खेत से बम धमाका हुआ। धमाके के साथ चीख पुकार की आवाज ने लोगों को खौफजदा कर दिया। स्थानीय लोगों के माने तो लोकल स्तर पर लोग अपने फसल को मवेशियों और जंगली सुअर और नीलगाय से रक्षा हेतु इस तरह के बम का उपयोग करते हैं जो काफी तेज आवाज देता है इसके संपर्क में आने पर यह घायल कर देता है लोग का कहना है कि एक युवक जो मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के माधोपुर हजारी वार्ड नंबर 7 का रहने वाला मोहम्मद नसरूद्दीन (17 वर्ष)। सरसों के खेत में काम कर रहा था घास काटने का तभी अचानक खेत के किनारे पर रखा बम के चपेट में वह आ गया और बम ब्लास्ट कर गया जिससे घायल का हाथ और पांव का कुछ हिस्सा जख्मी हुआ है। बम धमाके की खबर पूरे इलाके को हिला कर रख दिया सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी पूरे मामले की तक इसमें जुट गई घायल युवक को स्थानीय स्तर पर लोगों ने पीएचसी तक पहुंचाया जहां पुलिस की टीम भी पहुंच गई थी प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल युवक को मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है वहीं पूरे मामले में पूछे जाने पर साहेबगंज थानेदार सिकंदर कुमार ने बताया कि जंगली जानवरों से फसल की रक्षा हेतु लगाया गया था बम घटना स्थल बंगरा घाटपुल के पार बैकुंठपुर थाना गोपालगंज मे पड़ता है।

Related posts

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर सहमा सीतामढ़ी, सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप…

Bihar Now

पलायन ने खोली केजरीवाल की पोल – रंजीत झा

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम कर आगजनी, तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण..भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो