Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली से एक शख्स की गांव आने की सूचना पर जांच के लिए गई मेडिकल टीम व पुलिस पर हमला, कई घायल, 44 गिरफ्तार……

औरंगाबाद जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर गोह थाना के अकौनी गांव में एक युवक की दिल्ली से आने की सूचना पर गोह बीडीओ ने मेडिकल टीम को जांच के लिए निर्देश देकर खुद थानाध्यक्ष के साथ गांव में पहुंचे ।…

गोह थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में खबर है कि गांव में दो रामजी यादव हैं। इसमें से एक रामजी यादव का बेटा राधेश्याम है। यही लड़का दिल्ली से आया था। जबकि पुलिस दूसरे रामजी यादव के घर में पुलिस आ धमकी और बिना कारण बताए महिलाओं समेत अन्य लोगों को पीटना शुरू कर दी। इससे ग्रामीण गुस्से में आ गये , और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया । हमला से पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए वहीं पीछे से गांव में आ रही मेडिकल टीम को भी ग्रामीनो ने निशाना बनाया ।

घटना की सूचना पाकर दाउदनगर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी सहित चार थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची ,काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण महिलाओं की पिटाई से आक्रोशित थे ।और ग्रामीणों ने पुनः हमला कर दिया जिसमें एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ,डीएसपी के बॉडीगार्ड पिंटू सिंह ,सिपाही राजेश कुमार ,गार्ड रविरंजन कुमार , हसपुरा थानाध्यक्ष धनञ्जय कुमार सिंह ,देवकुंड थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ,सिपाही संतोष कुमार सहित इस घटना में एक चिकित्सक सहित चार स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए । घायल सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया ।

घटना की सूचना के बाद डीएम सौरभ जोरवाल , एसपी दीपक बरनवाल सहित पुलिस कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया ।
सूचना तक इस मामले में 44 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है । वहीं गांव में मीडिया की इंट्री पर बैन लगा दिया गया है ।

Related posts

दरभंगा शहर के बीचों-बीच अवैध शराब कारोबारियों के बीच गोलीबारी,एक घायल…

Bihar Now

EXCLUSIVE : चुनावी हार के बाद NDA पर कांग्रेस का करारा सियासी हमला…

Bihar Now

दरभंगा में यास तूफान का खासा असर, लगातार हो रही तेज बारिश… कई इलाकों में जलजमाव, नगर निगम के दावों की खुली पोल !…

Bihar Now